IRFC की कारोबार बढ़ाने की योजना, सालाना रिपोर्ट में किया खुलासा, शेयरों को नहीं मिल पाया सपोर्ट

IRFC Share Price: रेलवे सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुई है। सिर्फ इस साल ही इसके शेयर 78 फीसदी मजबूत हो गए हैं। वहीं पिछले महीने जब यह रिकॉर्ड हाई पर था तो आईपीओ निवेशकों का पैसा चार साल भी कम समय में 9 गुना हो गया था। अब इसने अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRFC Share Price: इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं।

IRFC Share Price: इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुछ योजनाएं तैयार की हैं। आज आईआरएफसी ने सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है जिसमें कई सेक्टर में प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग में अवसरों के बारे में खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डेडिकेटेड फ्रेट लाइन्स, हाई स्पीड रेल कोरिडोर्स, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रेलवे नेटवर्क के लिए नॉन-कंवेंशनल एनर्जी सोर्सेज इत्यादि जैसे रेलवे इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में निवेश के मौके तलाश रही है। हालांकि इसका शेयरों का पॉजिटिव असर नहीं दिखा और आज BSE पर यह 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 176.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

रिकॉर्ड हाई से 23% टूट चुके हैं IRFC के शेयर

आईआरएफसी के शेयर पिछले महीने 15 जुलाई 2024 को इंट्रा-डे में 229 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसके बाद शेयर टूटना शुरू हुए और 15 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक लगातार 9 कारोबारी दिनों में इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद फिर उतार-चढ़ाव के साथ आज यह 177.50 रुपये के भाव पर है जोकि रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 23 फीसदी डाउनसाइड है।


IPO निवेशक हैं बंपर मुनाफे में

आईआरएफसी के शेयर घरेलू मार्केट में 29 जनवरी 2021 को लिस्ट हुए थे। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 26 रुपये के भाव पर जारी हुए थे यानी कि मौजूदा भाव के हिसाब से 578.08 फीसदी मुनाफे में हैं। जब इसके शेयर रिकॉर्ड हाई पर थे तो उस समय आईपीओ निवेशकों का निवेश करीब 9 गुना हो गया था।

Raymond Q1 Result: रेवेन्यू में 48% और मुनाफे में 26% का उछाल, नतीजे आने पर शेयर बने रॉकेट

Gokaldas Exports Shares: बांग्लादेश का राजनीतिक संकट बना वरदान, फटाक से 18% चढ़ गए शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।