Get App

IRFC का OFS नहीं हुआ पूरा सब्सक्राइब, अब ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं करेगी सरकार; जानिए डिटेल

IRFC के OFS में सरकार ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं करेगी और हिस्सेदारी बिक्री 2% तक सीमित रहेगी। 104 रुपये फ्लोर प्राइस पर संस्थागत निवेशकों ने 94.98% सब्सक्रिप्शन दिखाया, जबकि शेयर फ्लोर प्राइस के आसपास बंद हुआ। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 10:23 PM
IRFC का OFS नहीं हुआ पूरा सब्सक्राइब, अब ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं करेगी सरकार; जानिए डिटेल
31 दिसंबर तक सरकार की IRFC में 86.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

भारत सरकार ने Indian Railway Finance Corporation यानी IRFC के ऑफर फॉर सेल यानी OFS में ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब हिस्सेदारी बिक्री सिर्फ 2 प्रतिशत के बेस ऑफर तक ही सीमित रहेगी।

शुरुआत में योजना थी कि सरकार 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी और जरूरत पड़ने पर 2 प्रतिशत का ग्रीन शू ऑप्शन भी इस्तेमाल करेगी। इससे कुल बिक्री 4 प्रतिशत तक जा सकती थी। लेकिन 25 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में राष्ट्रपति के प्रमोटर प्रतिनिधि के तौर पर रेल मंत्रालय ने साफ कर दिया कि अतिरिक्त 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प नहीं अपनाया जाएगा।

OFS की डिटेल और निवेशकों की दिलचस्पी

अब OFS केवल 2 प्रतिशत के बेस ऑफर तक सीमित रहेगा। इसका फ्लोर प्राइस 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू 25 फरवरी को नॉन रिटेल निवेशकों के लिए खुला। रिटेल निवेशक 26 फरवरी को इसमें बोली लगा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें