Stocks to Watch: 26 फरवरी को इन 16 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: गुरुवार 26 फरवरी को बाजार में 16 प्रमुख शेयर फोकस में रहेंगे। इनमें TCS, Tata Capital, IRFC और Shaily Engineering जैसे नाम शामिल हैं। इनसे जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं, जिनसे शेयरों में हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।
Suryoday Small Finance Bank ने 1,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना बनाई है।
Stocks to Watch: 26 फरवरी के कारोबारी सत्र में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ कंपनियों ने फंड रेजिंग, बड़े ऑर्डर और ग्लोबल साझेदारी जैसे अहम ऐलान किए हैं। वहीं कुछ स्टॉक्स पर डिविडेंड, बोर्ड मीटिंग और नियामकीय अपडेट का असर दिख सकता है। आइए जानते हैं उन 16 शेयरों के बारे में, जिन पर बाजार की खास नजर रहेगी।
Tata Consultancy Services
दिग्गज आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने GitLab Inc. के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में AI बेस्ड़ ऑर्केस्ट्रेशन और एजेंटिक ऑटोमेशन को शामिल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह सहयोग TCS की AI आधारित एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता को GitLab के DevSecOps ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ेगा
Tata Capital
टाटा ग्रुप की Tata Capital की सब्सिडियरी Tata Capital Housing Finance ने 650.02 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर Tata Capital को एक या अधिक चरणों में जारी किए जाएंगे।
Suryoday Small Finance Bank
Suryoday Small Finance Bank ने 1,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए बैंक ने शेयरधारकों से विशेष प्रस्ताव के जरिए मंजूरी मांगी है। यह पूंजी इक्विटी शेयर, इक्विटी लिंक्ड सिक्योरिटी या वारंट के जरिए जुटाई जा सकती है। बैंक प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, क्यूआईपी, प्राइवेट प्लेसमेंट या राइट्स इश्यू जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर सकता है।
Indian Railway Finance Corporation
सरकारी कंपनी Indian Railway Finance Corporation (IRFC) ने दो जापानी बैंकों- Sumitomo Mitsui Banking Corporation और MUFG Bank की GIFT City शाखाओं के साथ लोन एग्रीमेंट साइन किया है। इसके जरिए कंपनी JPY के बराबर 400 मिलियन डॉलर का बाहरी वाणिज्यिक उधार यानी ECB जुटाएगी। इससे पहले दिसंबर 2025 में 300 मिलियन डॉलर के बराबर JPY में ECB उठाया गया था।
KSB Limited
KSB Limited का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत बढ़कर 81 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़कर 784 करोड़ रुपये पहुंचा। मार्जिन 13.5 प्रतिशत से बढ़कर 16.6 प्रतिशत पहुंच गया। बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 4.40 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। रिकॉर्ड डेट 8 मई 2026 तय की गई है।
Shaily Engineering Plastics
Shaily Engineering Plastics को एक बड़ी घरेलू फार्मा कंपनी से करीब 423 करोड़ रुपये का मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल सप्लाई एग्रीमेंट मिला है। यह करार पेन इंजेक्टर की सप्लाई के लिए है और चार साल तक चलेगा। गोपनीयता कारणों से ग्राहक का नाम उजागर नहीं किया गया है।
Lupin Ltd
Lupin Ltd ने बताया कि महाराष्ट्र के Goods and Services Tax विभाग ने उसके कार्यालय में निरीक्षण और तलाशी की कार्रवाई शुरू की है। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है और इस कार्रवाई का उसके वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं है। जांच में GST भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं।
KFin Technologies और CAMS
MFCentral ने नई नेतृत्व नियुक्तियों का ऐलान किया है। यह प्लेटफॉर्म KFin Technologies और CAMS का संयुक्त प्रयास है। इसके जॉइंट वेंचर MFC Technologies Pvt Ltd ने यह जानकारी दी। राजेश कृष्णमूर्ति को नया CEO बनाया गया है। सुप्रतिम बंद्योपाध्याय बोर्ड के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे। दोनों नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने के मकसद से की गई हैं।
SBI Life Insurance
SBI लाइफ इंश्योरेंस ने FY26 के लिए 2.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो फेस वैल्यू पर 27 प्रतिशत बैठता है। यह डिविडेंड 6 मार्च 2026 तक रिकॉर्ड में मौजूद शेयरधारकों को मिलेगा। कंपनी ने कहा कि भुगतान 27 मार्च 2026 तक क्रेडिट या डिस्पैच कर दिया जाएगा।
Sanofi India
Sanofi India का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 32.4 प्रतिशत घटकर 61.7 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 91.3 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 18.4 प्रतिशत गिरकर 420 करोड़ रुपये रही। EBITDA में 23 प्रतिशत की कमी आई और यह 91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष 118 करोड़ रुपये था। मार्जिन भी घटकर 21.6 प्रतिशत पर आ गया, जो पहले 22.9 प्रतिशत था।
Emmvee Photovoltaic Power Ltd
कंपनी ने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत से सोलर इंपोर्ट पर लगाए गए काउंटरवेलिंग ड्यूटी का उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसका इंटीग्रेटेड सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सेटअप मुख्य रूप से घरेलू मांग पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि उसका फोकस भारत के तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी बाजार पर है। साथ ही वह हाई एफिशिएंसी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने पर काम जारी रखे हुए है।
डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट
गुरुवार को चार कंपनियों की बोर्ड मीटिंग तय है। Pashupati Cotspin अपनी बैठक में शेयर स्प्लिट पर विचार करेगी। वहीं Engineers India, Vesuvius India और John Cockerill India डिविडेंड प्रस्ताव पर फैसला लेंगी।
Disclaimer:यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।