Get App

IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी पर बड़ा अपडेट, बुधवार को फोकस में रहेगा स्टॉक

IRFC Share Price: सरकारी कंपनी IRFC ने सूरत मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए बड़ा टर्म लोन दिया है। यह प्रोजेक्ट रेल, मेट्रो और बस कनेक्टिविटी को एकजुट करेगा। इससे बुधवार को IRFC के स्टॉक पर फोकस रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 7:27 PM
IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी पर बड़ा अपडेट, बुधवार को फोकस में रहेगा स्टॉक
IRFC के शेयर मंगलवार, 19 अगस्त को बीएसई पर 1.56% की बढ़त के साथ ₹126.80 पर बंद हुए।

IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने सूरत इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (SITCO) के साथ ₹199.70 करोड़ के नए टर्म लोन के लिए समझौता किया है। इस फंडिंग से भारत के पहले इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाले सूरत मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) के डेवलपमेंट में मदद मिलेगी।

क्यों खास है सूरत MMTH

यह प्रोडेक्ट यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए रेल, मेट्रो, BRTS, सिटी और रीजनल बसें, ऑटो और टैक्सी जैसे इंटरमीडिएट ट्रांसपोर्ट विकल्पों को इंटीग्रेट करेगी। साथ ही स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।

SITCO असल में रेल मंत्रालय और गुजरात सरकार का ज्वाइंट वेंचर है। वही इस प्रोजेक्ट को विकसित कर रहा है। लोन एग्रीमेंट मंगलवार 19 अगस्त को SITCO के नई दिल्ली कार्यालय में हुआ। इसमें SITCO की ओर से निदेशक मोहित कुमार और कंपनी सचिव नम्रता माखरिया, जबकि IRFC की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) आशीष सैनी मौजूद रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें