Get App

क्या AI के खतरे से जरूरत से ज्यादा घबरा रहा शेयर बाजार? इंफोसिस के पूर्व सीईओ ने दिया जवाब

AI impact on IT sector: AI के डर से IT शेयरों में भारी गिरावट आई है। Infosys के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का का कहना है कि बदलाव असली है, लेकिन असर धीरे दिखेगा। सवाल है, क्या इंडस्ट्री समय रहते खुद को बदल पाएगी? जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 3:55 PM
क्या AI के खतरे से जरूरत से ज्यादा घबरा रहा शेयर बाजार? इंफोसिस के पूर्व सीईओ ने दिया जवाब
Vishal Sikka का कहना है कि यह भी पहले जैसा ही एक बदलाव है, लेकिन इसकी रफ्तार पहले से कहीं ज्यादा तेज है।

AI impact on IT sector: भारतीय सॉफ्टवेयर शेयरों में हाल में तेज गिरावट आई है। इसकी वजह यह डर है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टेक्नोलॉजी के बड़े हिस्से को ऑटोमेट कर सकता है। इससे IT सेक्टर को लेकर बाजार में निराशा बढ़ी है।

Infosys के पूर्व सीईओ विशाल सिक्का का कहना है कि AI से होने वाला बदलाव सच है। लेकिन इसका असर धीरे धीरे दिखेगा और यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इंडस्ट्री खुद को कितनी तेजी से बदलती है।

क्या बाजार जरूरत से ज्यादा घबरा रहा है?

जब सिक्का से पूछा गया कि क्या शेयर बाजार AI को लेकर ओवररिएक्ट कर रहा है, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया, 'शेयर बाजार जैसा करता है, वैसा करता है। निकट अवधि में शेयर क्या करेंगे, इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें