Reliance AGM 2024: रिलायंस AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के विस्तार का रोडमैप सामने रखा। भारत को टेक नेशन बनाने और निवेशकों के हित में बड़े फैसले हुए हैं। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निवेशकों को 1 पर 1 शेयर देने पर विचार करने की बात कही। भारत में AI के विस्तार पर फोकस बढ़ाने का एलान भी किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि वो भारत को डीप टेक नेशन बनाना चाहते हैं।
