इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर इंडियन मार्केट पर पड़ना तय है। 3 अक्टूबर को इंडियन मार्केट पर इसका असर दिख सकता है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में निफ्टी 480 प्वाइंट्स गिर चुका है। अगर 3 अक्टूबर को मार्केट में गिरावट आती है तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में बड़ा उतारचढ़ाव दिख सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को इस उतारचढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए। मनीकंट्रोल ने एक्सपर्ट्स से यह जानने की कोशिश की है कि अगर मार्केट में गिरावट आती है तो निवेशकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
