ईरान-इजराइल के झगड़े में ₹9.52 लाख करोड़ स्वाहा, 1232 प्वाइंट्स टूटा Sensex, निफ्टी में 393 अंकों की गिरावट

Sensex-Nifty Crashed: ईरान और इजराइल के बीच के तनाव ने दुनिया भर के मार्केट को हिला दिया। घरेलू स्टॉक मार्केट की भी हालत अच्छी नहीं है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से फिसल गए। आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.52 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 9.52 लाख करोड़ रुपये घट गई है

अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 9:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,981.95 और निफ्टी 24,717.70 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Crashed: ईरान और इजराइल के बीच के तनाव ने दुनिया भर के मार्केट को हिला दिया। घरेलू स्टॉक मार्केट की भी हालत अच्छी नहीं है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम से फिसल गए। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का तगड़ा दबाव है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.52 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 9.52 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1231.98 प्वाइंट्स यानी 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 79,749.97 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 393.25 प्वाइंट्स यानी 1.59 फीसदी की फिसलन के साथ 24,324.45 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,981.95 और निफ्टी 24,717.70 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 9.52 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 2 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,57,16,946.13 करोड़ रुपये था। आज यानी 5 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,64,692.65 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 9,52,253.48 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के सभी शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें कोई भी ग्रीन जोन में नहीं हैं। सबसे अधिक गिरावट मारुति, टाटा मोटर्स और टाइटन में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

65 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3065 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 465 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2435 में गिरावट का रुझान है और 165 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 65 शेयर एक साल के हाई और 25 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 77 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 116 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।