आने वाले हफ्तों और महीनों में आईटी और फार्मा शेयरो में आ सकती है जोरदार तेजी : आशीष क्याल

आशीष ने कहा कि निफ्टी ने 29 मार्च, 2023 से 16940 के निचले स्तर से ऊपर बढ़ना शुरू किया था। 20 जुलाई, 2023 को इसने 19991 के ऑलटाइम हाई हिट किया। निफ्टी में 4 महीने से भी कम समय में 3000 से अधिक अंकों की रैली आई है। इतनी तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली या करेक्शन एक स्वस्थ संकेत है। ऐसा होने पर अगली रैली व्यापक भागीदारी के साथ होगी

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
पिछले हफ्ते, निफ्टी पिछले कैंडल लो से नीचे बंद हुआ। ये शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली का संकेत है। हाल के दिनों का निफ्टी का निचला स्तर 19296 के पर था। अब अगर ये स्तर टूट जाता है तो निफ्टी में 18838 की ओर फिसल सकता है

फार्मा इंडेक्स वर्तमान में लगभग 15200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और जल्द ही ये 16000 को पार कर सकता है। फार्मा शेयरों में किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि आने वाले हफ्तों और महीनों में आईटी और फार्मा क्षेत्र में उछाल आ सकता है। भारतीय मुद्रा INR में भी USD के मुकाबले गिरावट शुरू हो सकती है, जिससे IT शेयरों में और तेजी आ सकती है। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में Wavesstrategy.com के संस्थापक आशीष क्याल ने कही हैं।

कैपिटल मार्केट का व्यापक अनुभव रखने वाले चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन आशीष क्याल ने का कहना है कि निफ्टी आईटी वर्तमान में 30400 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। इसमें 31000 से ऊपर का कोई ब्रेकआउट निफ्टी आईटी को 37000 के लक्ष्य की ओर ले जा सकता है और अगले कई महीनों तक तेजी देखने को मिल सकती है।

जोरदार तेजी के बाद आया करेक्शन एक अच्छा संकेत


क्या आपको लगता है कि निफ्टी में करेक्शन पूरा हो गया है और अगस्त में इंडेक्स 19000 के स्तर को तोड़ देगा? इसका जवाब देते हुए आशीष ने कहा कि निफ्टी ने 29 मार्च, 2023 से 16940 के निचले स्तर से ऊपर बढ़ना शुरू किया था। 20 जुलाई, 2023 को ये 19991 के ऑलटाइम हाई हिट किया। निफ्टी में 4 महीने से भी कम समय में 3000 से अधिक अंकों की रैली आई है। इतनी तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली या करेक्शन एक स्वस्थ संकेत है। ऐसा होने पर अगली रैली व्यापक भागीदारी के साथ होगी।

इस हफ्ते 19290 –19800 के दायरे में घूमता दिखेगा निफ्टी

पिछले हफ्ते, निफ्टी पिछले कैंडल लो से नीचे बंद हुआ। ये शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली का संकेत है। हाल के दिनों का निफ्टी का निचला स्तर 19296 के पर था। अब अगर ये स्तर टूट जाता है तो निफ्टी में 18838 की ओर फिसल सकता है। फिलहाल निफ्टी काफी अहम मोड़ पर है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19800 पर तत्काल बाधा है। इस हफ्ते निफ्टी हमें 19290 –19800 के दायरे में घूमता दिख सकता है। ऊपर या नीचे किसी भी तरफ इस रेंज के टूटने पर बाजार की दिशा साफ होगी। ऐसी स्थिति में हमें ऑप्शन रणनीति के तहत ट्रेडिंग करनी चाहिए और अपनी पोजीशन हल्की रखनी चाहिए।

शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद फिर से आएगी तेजी

बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में ज्यादा करेक्शन नहीं हुआ है, जिससे पता चलता है कि तेजी का रुझान अभी खत्म नहीं हुआ है। निफ्टी में हम हल्की मंदी की उम्मीद कर सकते हैं। शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद तेजी फिर से शुरू होगी। अगर निफ्टी19290 के स्तर से नीचे आता है तो ये 18838 के स्तर तक फिसल सकता है। वहीं, अगर शॉर्ट टर्म में निफ्टी 19600 से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 19800 का स्तर देखने को मिल सकता है।

बैंक निफ्टी में जल्द ही 45500 का स्तर मुमकिन

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए आशीष क्याल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने 21 जुलाई, 2023 को 46369 के उच्चतम स्तर को छुआ। वहां से इसमें 3 अगस्त, 2023 को बने 44279 के निचले स्तर तक करेक्शन आया। इस अवधि में इंडेक्स में 2000 अंक से ज्यादा का करेक्शन आया है। बैंक निफ्टी के लिए 44200 के स्तर पर अहम सपोर्ट है। अगर बैंक निफ्टी इस सपोर्ट को कायम रख पाता है तो फिर इसमें 45500 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 45600 –44200 के बीच कंसोलीडेट होता दिख सकता है।

Market outlook : हफ्ते के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद, जानिए 08 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंकिंग शेयरों में पिछले कुछ दिनों काफी करेक्शन आया है। अब इन शेयरों में एक शॉर्ट टर्म पुलबैक संभव है। हालांकि बैंक निफ्टी में जल्द ही 44000 का स्तर टूटने की संभावना नहीं है। ऐसे में अगली किसी मुनाफावसूली से पहले बैंक निफ्टी में हमें 45000 के स्तर से ऊपर का ब्रेक आउट देखने को मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।