Media Stocks : बुधवार, 25 नवंबर को सन टीवी नेटवर्क, नजारा टेक्नोलॉजीज, सारेगामा इंडिया और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज जैसी मीडिया कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4 प्रतिशत से अधिक नीचे गिर गया। इस इंडेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। चुनिंदा मीडिया शेयरों में मुनाफावसूली के दबाव के कारण इस इंडेक्स में शामिल शेयरों में से एक को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान में कारोबार कर करते दिखे।
आज के सेशन में निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1,738.35 पर खुला और 4.44 प्रतिशत गिरकर 1,661.10 के इंट्रा-डे निचले स्तर पर आ गया। इस दौरान, इंडेक्स 4.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,669.50 पर कारोबार करते दिखा।
यह गिरावट मीडिया इंडेक्स में आई एक जोरदार तेजी के बाद देखने को मिली है। पिछले एक महीने में इसमें 11.88 प्रतिशत की अच्छी बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, पिछले एक साल में यह 21.77 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है।
निफ्टी मीडिया इंडेक्स के टॉप लूजर्स
निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। यह शेयर 7.86 प्रतिशत तक गिर गया। इसके बाद नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 7.51 प्रतिशत की गिरावट आई।
सारेगामा इंडिया के शेयरों में 6.71 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर 6.38 प्रतिशत गिर गए। टिप्स म्यूजिक में भी बिकवाली का दबाव दिखा और इसके शेयर 4.39 प्रतिशत नीचे आ गए।
कुल मिलाकर, निफ्टी मीडिया इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 शेयरों में गिरावट देखी गई। केवल 'प्राइम फोकस' का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जिसमें 0.97 प्रतिशत की मामूली तेजी आई।
बायबैक की रिकॉर्ड डेट पर ज़ी (Zee) के शेयरों में 6% की गिरावट
600 करोड़ रुपये के बायबैक की रिकॉर्ड डेट पर ज़ी (Zee) के शेयरों में 6% की गिरावट आई। कंपनी के अब तक के पहले बायबैक के लिए 'एक्स-डेट' पर कारोबार के दौरान ज़ी के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। NSE पर, ZEEL के शेयर 7.4 प्रतिशत गिरकर 66.33 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गए, जबकि पिछली क्लोजिंग कीमत 71.64 रुपये थी।
12 नवंबर को Zee ने 600 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक की घोषणा की। इसमें कंपनी ने 6,59,34,065 शेयरों को वापस खरीदने का प्रस्ताव रखा है, जो कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी और फ्री रिज़र्व के योग का 7.22 प्रतिशत और 6.61 प्रतिशत है।
कंपनी ने बायबैक की कीमत 91 रुपये प्रति शेयर तय की है, जो बुधवार को स्टॉक के 66.33 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर से लगभग 35 प्रतिशत अधिक है।
बायबैक में भाग लेने के पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए रिकॉर्ड तारीख 25 नवंबर तय की गई थी। इस वजह से, निवेशकों के लिए बायबैक के योग्य होने के लिए ज़ी (Zee) के शेयर खरीदने का आखिरी दिन 23 नवंबर था। कंपनी के प्रमोटरों ने पहले ही संकेत दे दिया था कि उनका बायबैक में हिस्सा लेने का कोई इरादा नहीं है।