Share Market Rally: कच्चे तेल की नरमी और विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से मार्केट में आज रौनक छा गई। एक कारोबारी दिन पहले डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी 2-2% से अधिक ऊपर चढ़ गए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 2000 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी फिर 25950 के पार पहुंच गया और ये शानदार बढ़त के साथ बंद भी हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला माहौल दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 आज 0.33% मजबूत हुआ है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 बढ़त गंवाते हुए 0.44% कमजोर हुआ है। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹2.70 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 25 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1502.29 प्वाइंट्स यानी 1.82% की बढ़त के साथ 83,938,28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 469.60 प्वाइंट्स यानी 1.85% की मजबूती के साथ 25,819.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 2062.22 प्वाइंट्स उछलकर 84,498.21 और निफ्टी 602.00 प्वाइंट्स चढ़कर 25,951.65 तक पहुंच गया।
₹2.70 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 नवंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹5,09,75,499.68 करोड़ था। आज यानी 25 नवंबर 2026 को यह बढ़कर ₹ 5,12,46,107.37 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹270,607.69 करोड़ृ का इजाफा हुआ है।
Sensex के सिर्फ तीन शेयर लाल
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ तीन शेयर- टाटा स्टील, भारती एयरटेल और टाइटन ही लाल बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक बढ़त एचयूएल, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
110 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4678 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1974 शेयर आज मजबूत हुए तो 2466 में गिरावट रही जबकि 238 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 110 शेयर एक साल के हाई और 182 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 40 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।