Jefferies Buy Rating: जेफरीज को 5 शेयरों में 53% तक तेजी की उम्मीद, वेलस्पन कॉर्प और टाटा स्टील पर सबसे ज्यादा भरोसा

Jefferies Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पांच शेयरों पर भरोसा जताते हुए Buy रेटिंग दी है। इनमें वेलस्पन कॉर्प और टाटा स्टील सबसे आगे हैं। जानिए इन कंपनियों में ऐसी कौन सी संभावनाएं दिखीं, जिनसे निवेशकों को 53 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा स्टील के शेयर के लिए जेफरीज का टारगेट ₹240 है।

Jefferies Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में पांच भारतीय शेयरों पर Buy रेटिंग दी है। इनमें वेलस्पन कॉर्प, टाटा स्टील, PB Fintech, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। ब्रोकरेज को इन शेयरों में 21% से लेकर 53% तक रिटर्न की गुंजाइश दिख रही है।

कंपनी मौजूदा भाव टारगेट प्राइस संभावित तेजी
Welspun Corp
₹2,122.90 ₹3,250 53%
Tata Steel ₹159.30 ₹240 51%
PB Fintech ₹1,123.80 ₹1,540 37%
AU Small Finance Bank
₹1,003 ₹1,250 25%
Axis Bank ₹1,418.10 ₹1,710 21%

Welspun Corp

जेफरीज ने वेलस्पन कॉर्प के लिए ₹3,250 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव ₹2,122.90 के मुकाबले यह करीब 53% रिटर्न की गुंजाइश है। ब्रोकरेज को कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और क्षमता विस्तार की योजना पसंद आई है।


अमेरिका में LNG एक्सपोर्ट बढ़ने और डेटा सेंटर की बिजली मांग में तेजी से ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ सकता है। इससे कंपनी को पाइप की मांग का फायदा मिलने की उम्मीद है। सऊदी अरब में गैस ट्रांसमिशन और पानी से जुड़े प्रोजेक्ट भी नए कारोबारी मौके बना सकते हैं।

Tata Steel

टाटा स्टील के शेयर के लिए जेफरीज का टारगेट ₹240 है। मौजूदा भाव ₹159.30 से यह करीब 51% ज्यादा है। ब्रोकरेज की नजर APL Apollo के साथ प्रस्तावित सौदे पर है।

इसके तहत टाटा स्टील अपना ट्यूब और कोटेड स्टील कारोबार APL Apollo को ट्रांसफर करेगी। इस सौदे में सालाना 17 लाख टन ट्यूब और 8 लाख टन कोटेड स्टील उत्पादन क्षमता शामिल है। जेफरीज का मानना है कि इससे कंपनी के कारोबार में कम उतार-चढ़ाव वाली कमाई का हिस्सा बढ़ेगा।

PB Fintech

PB Fintech के लिए जेफरीज ने ₹1,540 का टारगेट तय किया है। शेयर का मौजूदा भाव ₹1,123.80 है। इस स्तर से ब्रोकरेज के टारगेट तक करीब 37% की बढ़त बनती है।

कंपनी के लिए बीमा वितरण से जुड़े नियमों में संभावित बदलाव अहम हैं। बीमा नियामक IRDAI ने इन बदलावों की समीक्षा के लिए कमेटी बनाई है। जेफरीज ने कमीशन, ऑपरेटिंग खर्च और प्रीमियम ग्रोथ में बदलाव के आधार पर कंपनी की कमाई का आकलन किया है।

AU Small Finance Bank

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए जेफरीज का टारगेट ₹1,250 है। शेयर का मौजूदा भाव ₹1,003 है। यानी ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक इसमें करीब 25% की तेजी की उम्मीद है।

बैंक के यूनिवर्सल बैंक बनने की दिशा में बढ़ते कदम जेफरीज को अहम लग रहे हैं। यूनिवर्सल बैंक का लाइसेंस मिलने से बैंक की ब्रांड वैल्यू मजबूत हो सकती है। साथ ही, डिपॉजिट जुटाना आसान हो सकता है और जमा पर ब्याज की लागत घट सकती है।

Axis Bank

एक्सिस बैंक पर जेफरीज ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹1,710 है। शेयर के ₹1,418.10 के मौजूदा भाव से यह करीब 21% ऊपर है।

जेफरीज को बैंक की डिपॉजिट स्थिति और कामकाज में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, रिटेल और कॉरपोरेट लोन में फंसे कर्ज बढ़ना चिंता का विषय हो सकता है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन में कमी भी बैंक की कमाई पर दबाव डाल सकती है।

तेजी के लंबे सफर पर निकल चुका है शेयर बाजार! जानिए इस तेजी का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।