Get App

बाजार की गिरावट दे रही है अच्छे मौके, आनंद राठी के ये शेयर भर देंगे आपकी झोली

DLF में मेहुल कोठारी की 320 रुपये के लक्ष्य के लिए 290 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीद की सलाह है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2021 पर 1:45 PM
बाजार की गिरावट दे रही है अच्छे मौके, आनंद राठी के ये शेयर भर देंगे आपकी झोली

बाजार की आगे की चाल और दिशा पर बात करते हुए आनंद राठी के मेहुल कोठारी ने मनीकंट्रोल से कहा कि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी इस बात के संकेत दे रहा है कि जब तक निफ्टी 15,450 के स्विंग लो पर टिका हुआ है। तब तक बाजार में हर गिरावट पर खरीद की जानी चाहिए।

हालांकि इसके ऊपर कोई बढ़त भी आसान नजर नहीं आ रही है क्योंकि वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX अपने बॉटम के करीब कारोबार कर रहा है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि बीते हफ्ते के भारी वोलैटाइल कारोबार के बावजूद हम अभी बाजार पर बुलिश बने हुए हैं।

इस साल 69 बार बढ़े फ्यूल के दाम, सरकार को 4.91 लाख करोड़ रुपए की आमदनी: कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि जब निफ्टी पिछले 15,900 के नए हाई पर पहुंच गया था तभी यह लग रहा था कि बाजार अब काफी हैवी हो गया है। अब इसमें एक हेल्दी गिरावट की जरूरत है। इस तरह के किसी हेल्दी गिरावट के बाद ही बाजार नई तेजी के लिए तैयार होगा और यही हमको कल खत्म हुए हफ्ते में देखने को मिला।

बाजार की आगे दिशा और दशा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले नए हफ्ते में निफ्टी का 15,450 का पिछला स्विंग लो इसके लिए मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। जब तक क्लोजिंग बेसिस पर यह सपोर्ट नहीं टूटता है तब तक बाजार में तेजी का ट्रेंड कायम रहेगा। हालांकि अपसाइड में नई तेजी तभी देखने को मिलेगी जब निफ्टी 15,750 का लेवल पार करेगा। ऐसी स्थिति में हमें बाजार में नया हाई देखने को मिलेगा।

साल 2024 तक 60,000 किलोमीटर वर्ल्ड क्लास नेशनल हाइवे बनाने की योजना - नितिन गडकरी

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि 16,000 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत मनोवैज्ञानिक  स्तर है। शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी गिरावट में खरीद का ही बना हुआ है। मेहुल कोठारी ने अगले तीन से चार हफ्तों के लिए ऐसे टॉप ट्रेडिंग आइडिया दिए हैं जिनमें 10 फीसदी तक की अपसाइड देखने को मिल सकता है।

आइये डालते हैं इन पर नजर 

DLF: Buy| LTP: Rs 300| इस स्टॉक में मेहुल कोठारी की 320 रुपये के लक्ष्य के लिए 290 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीद की सलाह है। 3-4 हफ्ते में इसमें 6 फीसदी तक की कमाई आसानी से हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें