IT Sector: आईटी शेयरों में बिकवाली, जानें सेक्टर को लेकर क्या है सिटी की राय

IT सेक्टर आज के बाजार की कमजोर कड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसला है। TCS 2 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, LTIMINDTREE भी करीब 2-2 फीसदी टूटे। आईटी सेक्टर को लेकर सिटी ने जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितता (Global Uncertainties) आईटी सेक्टर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है

अपडेटेड Mar 19, 2025 पर 3:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिटी का कहना है कि ग्लोबल मैक्रो स्थिति में अनिश्चितता सेक्टर की मुश्किल खड़ी कर रही है ।

IT सेक्टर आज के बाजार की कमजोर कड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसला है। TCS 2 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, LTIMINDTREE भी करीब 2-2 फीसदी टूटे।  आईटी सेक्टर को लेकर सिटी ने जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितता (Global Uncertainties) आईटी सेक्टर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। साथ ही सिटी को सेक्टर का वैल्यूएशन अभी भी महंगा नजर आ रहा है। सिटी के मुताबिक निफ्टी के टॉप 5 लूजर में से 4 IT सेक्टर के है।

सिटी का कहना है कि 2025 में 16% गिरने के बावजूद सेक्टर का वैल्युएशन महंगा है। दिसंबर के शिखर से निफ्टी IT इंडेक्स 21% गिरा है। निफ्टी के मुकाबले निफ्टी IT का मौजूदा प्रीमियम 30 फीसदी है जबकि 10 साल औसत प्रीमियम 12 फीसदी पर है

IT सेक्टर की मुश्किलें


सिटी के मुताबिक सेक्टर की कई मुश्किलें है। सिटी का कहना है कि ग्लोबल मैक्रो स्थिति में अनिश्चितता सेक्टर की मुश्किल खड़ी कर रही है । साथ ही आईटी सेक्टर के लिए US मार्केट से शॉर्ट टर्म में अच्छे संकेत नहीं मिल रहे है। सिटी के मुताबिक AI से सेक्टर में नुकसान संभव है। वहीं ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर से कंपीटिशन बढ़ा है।

भारतीय IT सेक्टर पर CITI

सिटी ने कहा है कि FY25 के स्तर पर FY26 में आय ग्रोथ संभव है। FY26 में भारतीय IT कंपनियों की आय 4 फीसदी की ग्रोथ संभव है। हालांकि मार्जिन में सुधार की उम्मीद कम है। जिसके चलते सिटी ने IT कंपनियों पर सतर्क नजरिया बनाया है। सिटी का INFOSYS, HCLTECH और MPHASIS पर न्यूट्रल नजरिया है।

इन शेयरों पर CITI की SELL कॉल

वहीं TATA TECH, WIPRO, COFORGE, TECH MAHINDRA, Persistent, TCS, L&T TECH और LTIMINDTREE शेयरों पर सिटी ने "सेल" (SELL) कॉल दी है।

टाटा ग्रुप का ये शेयर 6 महीने में 39% गिरा,क्या अब हैं इसमें निवेश का सही समय, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।