Get App

IT Sector: आईटी शेयरों में बिकवाली, जानें सेक्टर को लेकर क्या है सिटी की राय

IT सेक्टर आज के बाजार की कमजोर कड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसला है। TCS 2 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, LTIMINDTREE भी करीब 2-2 फीसदी टूटे। आईटी सेक्टर को लेकर सिटी ने जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितता (Global Uncertainties) आईटी सेक्टर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2025 पर 3:22 PM
IT Sector: आईटी शेयरों में बिकवाली, जानें सेक्टर को लेकर क्या है सिटी की राय
सिटी का कहना है कि ग्लोबल मैक्रो स्थिति में अनिश्चितता सेक्टर की मुश्किल खड़ी कर रही है ।

IT सेक्टर आज के बाजार की कमजोर कड़ी है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी फिसला है। TCS 2 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, LTIMINDTREE भी करीब 2-2 फीसदी टूटे।  आईटी सेक्टर को लेकर सिटी ने जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितता (Global Uncertainties) आईटी सेक्टर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। साथ ही सिटी को सेक्टर का वैल्यूएशन अभी भी महंगा नजर आ रहा है। सिटी के मुताबिक निफ्टी के टॉप 5 लूजर में से 4 IT सेक्टर के है।

सिटी का कहना है कि 2025 में 16% गिरने के बावजूद सेक्टर का वैल्युएशन महंगा है। दिसंबर के शिखर से निफ्टी IT इंडेक्स 21% गिरा है। निफ्टी के मुकाबले निफ्टी IT का मौजूदा प्रीमियम 30 फीसदी है जबकि 10 साल औसत प्रीमियम 12 फीसदी पर है

IT सेक्टर की मुश्किलें

सिटी के मुताबिक सेक्टर की कई मुश्किलें है। सिटी का कहना है कि ग्लोबल मैक्रो स्थिति में अनिश्चितता सेक्टर की मुश्किल खड़ी कर रही है । साथ ही आईटी सेक्टर के लिए US मार्केट से शॉर्ट टर्म में अच्छे संकेत नहीं मिल रहे है। सिटी के मुताबिक AI से सेक्टर में नुकसान संभव है। वहीं ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर से कंपीटिशन बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें