Mastek Share Price: शानदार नतीजे पर 14% उछले शेयर, 12 रुपये के डिविडेंड के लिए यह रिकॉर्ड डेट है फिक्स

Mastek को जनवरी-मार्च 2023 में 72.6 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड प्रॉफिट हासिल हुआ जो तिमाही आधार पर 13.07 फीसदी अधिक रहा। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू भी तिमाही आधार पर 7.7 फीसदी उछलकर 709.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी समान अवधि में 0.40 फीसदी बढ़कर 17.7 फीसदी हो गया। कंपनी का 12 महीने का ऑर्डर बैकलॉग तिमाही आधार पर 4.1% बढ़कर US21.83 करोड़ डॉलर हो गया

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
Mastek Share Price: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी Mastek के शेयरों में आज आग लगी हुई है। मार्च 2023 तिमाही के शानदार नतीजे और डिविडेंड के ऐलान ने शेयरों की खरीदारी बढ़ा दी है। (Image- Pexels)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mastek Share Price: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी Mastek के शेयरों में आज आग लगी हुई है। मार्च 2023 तिमाही के शानदार नतीजे और डिविडेंड के ऐलान ने शेयरों की खरीदारी बढ़ा दी है। इंट्रा-डे में यह 14 फीसदी से अधिक उछलकर बीएसई पर 1808.20 रुपये पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई है लेकिन अभी भी यह 13.57 फीसदी की मजबूती के साथ 1799.75 रुपये पर है। इसका फुल मार्केट कैप 5,506.68 करोड़ रुपये है और यह एसएंडपी बीएसई 500 का हिस्सा है।

    कैसी रही Mastek के लिए मार्च 2023 तिमाही

    कंपनी को जनवरी-मार्च 2023 में 72.6 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड प्रॉफिट हासिल हुआ जो तिमाही आधार पर 13.07 फीसदी अधिक रहा। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू भी तिमाही आधार पर 7.7 फीसदी उछलकर 709.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी समान अवधि में 0.40 फीसदी बढ़कर 17.7 फीसदी हो गया। कंपनी का 12 महीने का ऑर्डर बैकलॉग तिमाही आधार पर 4.1% बढ़कर US21.83 करोड़ डॉलर हो गया।


    इसके 28 नए ग्राहक बने हैं और नेट एंप्लॉयीज में 65 की गिरावट आई, जिससे कंपनी में 5,622 एंप्लॉयीज रह गए। कंपनी के मुताबिक मजबूती से काम पूरा करने के साथ-साथ डिजिटल इंजीनियरिंग, अनुभव और क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज की मांग मजबूत होने के चलते इसकी ग्रोथ मार्च तिमाही में शानदार रही। मैक्रो लेवल पर अनिश्चितता के बावजूद कंपनी के पाइपलाइन और ऑर्डर बैकलॉग बढ़ते रहे।

    Mastek Share Price: शानदार नतीजे पर 14% उछले शेयर, 12 रुपये के डिविडेंड के लिए यह रिकॉर्ड डेट है फिक्स

    डिविडेंड को लेकर क्या है कंपनी की योजना

    कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के लिए 12 रुपये यानी 240 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए फिलहाल कोई रिकॉर्ड डेट कंपनी ने नहीं दिया है। हालांकि यह खुलासा किया है कि कंपनी की 41वीं एजीएम में इसे शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के 30 महीने के भीतर इसे शेयरहोल्डर्स को बांट दिया जाएगा।

    ब्रोकरेज का क्या कहना है

    घरेलू ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक मार्च 2023 तिमाही में कंपनी को ब्रिटिश मार्केट से मजबूत सपोर्ट मिला। इसके अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी, बॉयोमीट्रिक्स सॉल्यूशंस इत्यादि से जुड़ी मजबूत डील हासिल करने और इसे पूरा करने से कंपनी के कारोबार को सपोर्ट मिला। इसके अलावा करेंसी ने भी इसके कारोबार को सपोर्ट किया। अमेरिकी मार्केट की बात करें तो यह मार्च तिमाही में कमजोर रहा और आगे भी अच्छा रुझान नहीं दिख रहा है। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने अमेरिकी इलाके में लीडरशिप में बदलाव किया है और वित्त वर्ष 2024 में रिकवरी की उम्मीद है। कंपनी अपने सेल्स चैनल में निवेश कर रही है जिससे इसके ईबीआईटीडीए मार्जिन में तत्काल किसी सुधार की उम्मीद नहीं है लेकिन मीडियम टर्म में यह 19-20 फीसदी पर पहुंच सकता है।

    Adani Ports पर फिदा ब्रोकरेज, बढ़ाया टारगेट, निवेशक धड़ाधड़ खरीद रहे शेयर

    शेयरों की कैसी रही है चाल

    मास्टेक के शेयर पिछले महीने एक महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गए थे। पिछले साल 22 अप्रैल 2022 को यह 2,959.30 रुपये पर था जो इसका एक साल का हाई है। इसके बाद 11 महीने में यह 50 फीसदी फिसलकर पिछले महीने 29 मार्च 2023 को 1,475.45 रुपये पर आ गया जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों में खरीदारी का रुझान लौटा और अब तक यह 22 फीसदी रिकवर हो चुका है। हालांकि एक साल के हाई से यह अभी भी 39 फीसदी नीचे है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।