Credit Cards

IT सेक्टर की धूम में महंगे हुए शेयर, जानिए अभी भी किन सस्ते शेयरों में नजर आ रहे निवेश के मौके

निफ्टी IT में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। 2020 में निफ्टी आईटी ने 55 फीसदी और निफ्टी ने 15 फीसदी रिटर्न दिया है। IT सेक्टर में जोरदार रफ्तार है। इस सेक्टर ने 1 महीने में 2 फीसदी, 3 महीने में 29 फीसदी, 6 महीने में 11 फीसदी, इस साल 17 फीसदी और पिछले 1 साल में 35 फीसदी रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
IT सेक्टर के सस्ते शेयरों पर नजर डालें तो न्यूक्लियस सॉफ्ट 22 गुना पीई पर नजर आ रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है

बाजार में इन दिनों IT सेक्टर की धूम है। इस तेजी के बीच निवेशक परेशान हैं कि IT सेक्टर की किस कंपनी में दांव लगाया जाए। पूरे सेक्टर में क्या सस्ता है और क्या महंगा, इसपर सीएनबीसी -आवाज़ के सुमित ने पूरा रिसर्च किया है। आइए जानते हैं IT SECTOR का पूरा हाल। IT सेक्टर में जोरदार रफ्तार है। इस सेक्टर ने 1 महीने में 2 फीसदी, 3 महीने में 29 फीसदी, 6 महीने में 11 फीसदी, इस साल 17 फीसदी और पिछले 1 साल में 35 फीसदी रिटर्न दिया है।

निफ्टी IT में आउटपरफॉर्मेंस

निफ्टी IT में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। 2020 में निफ्टी आईटी ने 55 फीसदी और निफ्टी ने 15 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 2021 निफ्टी आईटी ने 60 फीसदी और निफ्टी ने 24 फीसदी रिटर्न दिया है। 2022 निफ्टी आईटी ने 26 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया और निफ्टी ने 4 फीसदी रिटर्न दिया है। 2023 निफ्टी आईटी ने 24 फीसदी रिटर्न दिया और निफ्टी ने 20 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 निफ्टी आईटी ने अबतक 17 फीसदी रिटर्न दिया और निफ्टी ने 17 फीसदी रिटर्न दिया है। आईटी सेक्टर के मार्केट वैल्यूएशन पर नजर डालें तो आईटी सेक्टर 33.6 गुने के PE पर ट्रेड कर रहा है।


IT सेक्टर के महंगे शेयर

IT सेक्टर के महंगे शेयरों पर नजर डालें तो KPIT टेक 76 गुना पीई पर नजर आ रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 49 फीसदी है। वहीं, परसिस्टेंट सिस्टम्स 66 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 27 फीसदी है। जबकि, टेक महिंद्रा 64 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ माइनस 11 फीसदी है। टाटा एलेक्सी 61 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 22 फीसदी है। कोफोर्ज 49 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 15 फीसदी है। LTTS 46 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 11 फीसदी है। OFSS 41 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 10 फीसदी है। LTIM 37 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 25 फीसदी है। एम्फासिस 36 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 8 फीसदी है। TCS 35 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 8 फीसदी है।

Realty Shares : रियल्टी शेयरों में आज अच्छी रौनक, मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट ने भरा जोश

IT सेक्टर के सस्ते शेयर

IT सेक्टर के सस्ते शेयरों पर नजर डालें तो न्यूक्लियस सॉफ्ट 22 गुना पीई पर नजर आ रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है। वहीं, विप्रो 24 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 4 फीसदी है। जबकि, Eclerx 26 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है। जेनसार टेक 26 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 17 फीसदी है। बिड़लासॉफ्ट 27 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 18 फीसदी है। HCLटेक 28 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 9 फीसदी है। इंफोसिस 29 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 11 फीसदी है। मास्टेक 31 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 26 फीसदी है। साएंट 34 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ 9 फीसदी है। सास्केन 34 गुना पीई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 5 साल का प्रॉफिट ग्रोथ माइनस 3 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।