Get App

फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से पहले आईटी शेयरों पर दबाव, Coforge 4% फिसला

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व 10 दिसंबर को अपनी पॉलिसी पेश करेगा। भारत में देर रात फेड के फैसलों के बारे में पता चलेगा। अनुमान है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी कमी का ऐलान कर सकते हैं

Market Deskअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 10:21 PM
फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से पहले आईटी शेयरों पर दबाव, Coforge 4% फिसला
मार्केट्स के प्रमुख सूचकांकों में भी गिरावट देखने को मिली।

आईटी कंपनियों के शेयरों में 9 दिसंबर को गिरावट आई। इसकी वजह 10 दिसंबर को फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी हो सकती है। इनवेस्टर्स फेड की पॉलिसी से पहले सावधानी बरत रहे हैं। आईटी शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा। इससे निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.19 फीसदी गिरकर बंद हुआ। यह आईटी शेयरों पर दबाव का लगातार दूसरा दिन था।

10 दिसंबर को आएगी फेड की पॉलिसी

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व 10 दिसंबर को अपनी पॉलिसी पेश करेगा। भारत में देर रात फेड के फैसलों के बारे में पता चलेगा। अनुमान है कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी कमी का ऐलान कर सकते हैं। फेड के इंटरेस्ट रेट में कमी करने का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ेगा।

फेड की पॉलिसी से पहले इनवेस्टर्स सावधान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें