Get App

IT शेयरों में 2008 के बाद सबसे बड़ा क्रैश! इस महीने 20% टूटा इंडेक्स; क्या अब है खरीदारी का मौका?

IT Stocks Crash: आईटी कंपनियों के शेयरों के लिए फरवरी का महीना बेहद बुरा साबित होता दिख रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स इस महीने अब तक 20% से ज्यादा गिर चुका है और अभी महीना खत्म होने में कुछ दिन बाकी हैं। यह गिरावट सितंबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट बनती दिख रही है। सितंबर 2008 वही समय था जब ग्लोबल वित्तीय संकट की शुरुआत हुई थी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 3:04 PM
IT शेयरों में 2008 के बाद सबसे बड़ा क्रैश! इस महीने 20% टूटा इंडेक्स; क्या अब है खरीदारी का मौका?
IT Stocks Crash: इंफोसिस का शेयर इस साल के पहले दो महीनों में अब तक करीब 20% गिर चुका है

IT Stocks Crash: आईटी कंपनियों के शेयरों के लिए फरवरी का महीना बेहद बुरा साबित होता दिख रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स इस महीने अब तक 20% से ज्यादा गिर चुका है और अभी महीना खत्म होने में कुछ दिन बाकी हैं। यह गिरावट सितंबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट बनती दिख रही है। सितंबर 2008 वही समय था जब ग्लोबल वित्तीय संकट की शुरुआत हुई थी।

साल की शुरुआत से अब तक इंडेक्स के सभी 10 शेयर 10% से ज्यादा टूट चुके हैं। इनमें से 6 शेयर केवल दो महीनों में 20% से ज्यादा गिर चुके हैं।

कोफोर्ज सबसे बड़ा लूजर

निफ्टी आईटी इंडेक्स में इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर कोफोर्ज है। साल के सिर्फ पहले दो महीनों में ही यह शेयर करीब 25% गिर चुका है। 2022 के बाद यह इसका सबसे खराब साल बनता दिख रहा है। 2022 में यह शेयर 35% तक गिर गया था। हालांकि, इस शेयर को कवर करने वाले 38 में से 29 एनालिस्ट अब भी इसे “खरीदने” की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि मौजूदा स्तर से इसमें करीब 51% तक की तेजी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें