IT Stocks Crash:आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में 3 जून को बड़ी गिरावट दिखी। बाजार खुलते ही देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का स्टॉक्स करीब 7 फीसदी तक क्रैश कर गया। यही हाल दूसरे आईटी स्टॉक्स का रहा। इसका असर निफ्टी आईटी इंडेक्स पर दिखा। इसके साथ ही आईटी शेयरों में बीते तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। 10:00 बजे निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.50 फीसदी गिरकर 29,690 पर चल रहा था।
तीन दिनों से जारी तेजी पर लगा ब्रेक
निफ्टी आईटी इंडेक्स बीते 3 सत्रों में करीब 8 फीसदी चढ़ा था। इससे आईटी शेयरों के निवेशकों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, 3 जून को आई गिरावट से उन्हें फिर झटका लगा है। खास बात यह है कि बुधवार को मिडकैप आईटी कंपनियों में भी गिरावट दिखी। अब तक लार्जकैप आईटी स्टॉक्स पर ही ज्यादा दबाव दिख रहा था। दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट ने बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव बढ़ाया।
अमेरिका में आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट
2 जून को इंफोसिस विप्रो के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स में करीब 8 फीसदी की गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिकी आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट है। ब्रोकरेज फर्मों ने अमेरिकी आईटी कंपनियों के शेयरों को डाउनग्रेड किए हैं। उन्होंने इन शेयरों के टारगेट प्राइस भी घटाए हैं। इसका निगेटिव असर आईटी शेयरों पर दिखा। विप्रो का एडीआर करीब 9 फीसदी क्रैश कर गया। इंफोसिस के एडीआर में भी 4 फीसदी तक की गिरावट आई। एक्सेंचर का शेयर 7 फीसदी फिसला।
टीसीएस के शेयर पर सबसे ज्यादा दबाव
टीसीएस का शेयर करीब 7 फीसदी गिरकर 2,275 रुपये पर चल रहा था। इंफोसिस का शेयर करीब 4 फीसदी गिरकर 1,222 पर चल रहा था। एचसीएल टेक का शेयर 3.70 फीसदी गिरकर 1,197 रुपये पर था। विप्रो में अपेक्षाकृत कम गिरावट आई। ह 1.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 206 रुपये पर था। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में करीब 5 फीसदी गिरावट दिखी। एलटीआई माइंडट्री का शेयर भी करीब 7 फीसदी फिसला।
क्या अभी आईटी शेयरों में निवेश करना चाहिए?
आईटी शेयरों में गिरावट की बड़ी वजह नए एआई टूल्स हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ने एआई टूल्स का असर आईटी कंपनियों के बिजनेस पर पड़ सकता है। हालांकि, कितना असर पड़ेगा यह भी तय नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को फिलहाल आईटी शेयरों से दूर रहना चाहिए। जब तक आईटी कंपनियों के बिजनेस को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो जाती, तब तक आईटी शेयरों में निवेश करना ठीक नहीं है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।