अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी इंडियन आईटी कंपनियों के लिए अच्छा नहीं है। इसका असर इंडियन आईटी कंपनियों के आउटलुक पर पड़ा है। इन कंपनियों के रेवेन्यू में अमेरिकी कंपनियों से आउटसोर्सिंग डील का बड़ा हाथ है। हाल में आईटी सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने के संकेत मिले थे। पहली तिमाही में आईटी कंपनियों ने एंप्लॉयीज की भर्ती बढ़ाई थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि आईटी सेक्टर की चमक फिर से फीकी पड़ सकती है। ग्लोबल इकोनॉमी में संकट बढ़ने का सीधा असर आईटी कंपनियों पर पड़ेगा।
