शेयर बाजारों में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट आई। लेकिन, आईटी शेयरों की चमक फीकी नहीं हुई। आईटी कंपनियों के शेयर अच्छी तेजी के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के शेयर में आई।निफ्टी आईटी इंडेक्स तेजी के साथ बंद होने वाला निफ्टी का अकेला इंडेक्स रहा। निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 0.34 फीसदी यानी 77 अंक गिरकर 22,811 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.91 फीसदी यानी 143 अंक गिरकर बंद हुआ।
इन आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
L&T Technology का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। विप्रो का शेयर 3.86 फीसदी चढ़कर 189.17 रुपये पर बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर 3.30 फीसदी की तेजी के साथ 1.168 रुपये पर बंद हुआ। एम्फैसिस का शेयर 3 फीसदी के उछाल के साथ 2,575 रुपये पर बंद हुआ। टीसीएस का शेयर 2.77 फीसदी के उछाल के साथ 2,529 पर क्लोज हुआ। एचसीएल टेक में 3.21 फीसदी की तेजी आई।
सितंबर तिमाही के नतीजों से बदला सेंटीमेंट
अब तक आए आईटी कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजों से आगे स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद दिखी है। इसके आईटी शेयरों को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजी जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के नतीजें उम्मीद से बेहतर रहे। हालांकि, वैश्विक स्थितियां अब भी चिंताजनक बनी हुई हैं। क्रूड की कीमतें हाई लेवल पर बनी हुई है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड हाई लेवल पर है। फॉरेन इनवेस्टर्स भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली कर रहे हैं।
इन दो शेयरों में अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड
इस बीच, जेफरीज ने दो आईटी स्टॉक्स के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। Jefferies ने 21 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Infosys और Sagility ऐसे दो आईटी स्टॉक्स हैं, जिनमें अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड दिख रहा है। उसने यह भी कहा है कि इंफोसिस और टीसीएस ऐसे दो लार्जकैप आईटी स्टॉक्स हैं, जिनमें रीरेटिंग की संभावना दिख रही है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस के शेयर पर 'होल्ड' की अपनी रेटिंग बनाए रखी है।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में एबीबी इंडिया (5.94 फीसदी), सीमेंस (5.59 फीसदी), वोडाफोन आइडिया (5.21 फीसदी), वेदांता एल्युमीनियम (4.21 फीसदी) और सीजी पावर (3.98 फीसदी) शामिल रहे।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।