IT stocks : एनालिस्ट्स की राय है कि आईटी सेक्टर में वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में अधिकांश वर्टिकल्स की विकास दर निचले स्तर सुधरने की संभावना है, जबकि मार्जिन में गिरावट देखने को मिल सकती है। हाल में जारी अपने एक नोट में एचएसबीसी ने कहा है कि दूसरी तिमाही में आईटी के अधिकांश सेगमेंट में निचले स्तरों से सुधार आता दिखेगा। हाई-टेक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेगमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। आईटी सेक्टर में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। बाजार पहले से ही इसका अंदाजा लगा चुका है। हालांकि एचएसबीसी को मार्जिन में गिरावट का जोखिम दिख रहा है, जबकि अधिकांश फंड अभी भी आईटी पर अंडरवेट हैं।
