देश की दिग्गज FMCG कंपनी ITC लिमिटेड ने ‘24 Mantra Organic’ ब्रांड को खरीदने का ऐलान किया है। ITC ने इस ब्रांड की मालिक कंपनी Sresta Natural Bioproducts Pvt. Ltd. (SNBPL) की 100% हिस्सेदारी के लिए एक समझौते पर साइन किया है।
देश की दिग्गज FMCG कंपनी ITC लिमिटेड ने ‘24 Mantra Organic’ ब्रांड को खरीदने का ऐलान किया है। ITC ने इस ब्रांड की मालिक कंपनी Sresta Natural Bioproducts Pvt. Ltd. (SNBPL) की 100% हिस्सेदारी के लिए एक समझौते पर साइन किया है।
डील की कुल वैल्यू 472.5 करोड़ रुपये है, जिससे ITC अब भारत के तेजी से बढ़ते ऑर्गेनिक पैक्ड फूड सेगमेंट में मजबूत एंट्री कर रहा है।
कैसे होगी ये डील?
क्या करती है 24 Mantra Organic?
‘24 Mantra Organic’ भारत के सबसे भरोसेमंद ऑर्गेनिक ब्रांड्स में गिना जाता है। इसकी खासियत है ‘Farm to Fork’ मॉडल यानी खेत से सीधे ग्राहक तक पूरी सप्लाई चेन पारदर्शी और ट्रेस की जा सकती है।
इसका पोर्टफोलियो 100 से ज्यादा ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स से बना है:
SNBPL की सप्लाई चेन भारत के करीब 27,500 ऑर्गेनिक किसानों से जुड़ी है। ये किसान लगभग 1.4 लाख एकड़ जमीन पर ऑर्गेनिक खेती करते हैं, जो देश के 10 राज्यों में फैली है। यही इसका सबसे बड़ा कॉम्पिटिटिव एडवांटेज भी है।
ITC और SNBPL ने क्या कहा?
ITC के Whole-time Director हेमंत मलिक ने कहा, “हम 24 Mantra Organic को अपने हेल्दी फूड पोर्टफोलियो में शामिल करके उत्साहित हैं। इसका मजबूत बैकएंड और किसान नेटवर्क इसे एक ट्रस्टेड ब्रांड बनाते हैं।”
वहीं, SNBPL के फाउंडर और एमडी राजशेखर रेड्डी सीलम ने कहा, “हमने 21 सालों तक किसानों के साथ मिलकर ऑर्गेनिक ब्रांड खड़ा किया। अब ITC इसके अगले ग्रोथ फेज को लीड करेगा।”
क्यों मायने रखता है ये अधिग्रहण?
ऐसे में ITC जैसे बड़े ब्रांड का इस सेगमेंट में आना न केवल कंपनी की FMCG रणनीति को मजबूत करेगा, बल्कि किसान नेटवर्क को भी नया प्लेटफॉर्म देगा।
ITC के शेयरों का हाल
ITC के शेयर गुरुवार (17 अप्रैल) को 0.60% की बढ़त के साथ 427.00 रुपये पर बंद हुए। बीते 1 महीने में ITC के शेयरों में 4.71% का उछाल आया है। हालांकि, ITC ने बीते 6 महीने में 12.66% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। इस साल यानी 2025 में अब तक ITC के शेयर 11.77% गिरा है। ITC का मार्केट कैप 5.35 लाख करोड़ रुपये है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।