Cigarettes Stocks: जीएसटी काउंसिल ने सिगरेट, पान मसाला, गुटखा और दूसरे तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का फैसला किया है। यह फैसला 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक के दौरान लिया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि 40 प्रतिशत की यह स्पेशल दर केवल पान मसाला, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू से बने उत्पादों जैसे जर्दा, बिना प्रोसेस किए तंबाकू और बीड़ी पर लागू होगी। हालांकि इस फैसले के बावजूद आज 4 सितंबर को शेयर बाजार में सिगरेट कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सुबह 10 बजे के करीब, आईटीसी (ITC), वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India) के शेयर 1 से 4 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
