Get App

ITC Q1 results: नेट प्रॉफिट 27 फीसदी गिरकर 3,579 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़ा

ITC Q1 results: आईटीसी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर 3 अगस्त यानी सोमवार को दिखेगा। कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की वजह से कारोबारी माहौल में काफी अनिश्चितता रही

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 6:08 PM
ITC Q1 results: नेट प्रॉफिट 27 फीसदी गिरकर 3,579 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़ा
जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 27.9 फीसदी घटकर 4,514 करोड़ रुपये रहा।

ITC Q1 results: आईटीसी ने 31 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27 फीसदी गिरकर 3,579 करोड़ रुपये रहा। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स के 3,990 करोड़ रुपये प्रॉफिट के अनुमान से कम है। हांलांकि, ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 26,943 करोड़ रुपये रहा।

कारोबार पर पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई का असर

ITC ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर 3 अगस्त यानी सोमवार को दिखेगा। कंपनी ने कहा, "पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की वजह से कारोबारी माहौल में काफी अनिश्चितता रही। क्रूड ऑयल और क्रूड से लिंक्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इससे अलावा व्यापार और सप्लाई चेन में काफी बाधा आई।"

ग्रामीण और शहरी इलाकों में मांग मजबूत 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें