ITC Q2FY25 results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने आज 24 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.1 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 5078.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4927 करोड़ रुपये था। इस बीच आज ITC के शेयरों में 1.81 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 471.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
