Get App

ITC Share Price: मुनाफा 18% घटा, रेवेन्यू में 44% का उछाल! अब शेयर पर ब्रोकरेज की क्या है राय

ITC Share Price: सितंबर तिमाही 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च सालाना आधार पर 69.6 प्रतिशत बढ़कर 25,462.44 करोड़ रुपये के रहे। शेयर को 38 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 22 एनालिस्ट्स ने "बाय" रेटिंग दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 4:42 PM
ITC Share Price: मुनाफा 18% घटा, रेवेन्यू में 44% का उछाल! अब शेयर पर ब्रोकरेज की क्या है राय
सिगरेट कारोबार को छोड़कर ITC के बाकी सभी बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया है।

ITC लिमिटेड के शेयर में 3 नवंबर को लगभग 3 प्रतिशत की तेजी दिखी। शेयर BSE पर 273.35 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। आंकड़ों के अनुसार, सिगरेट कारोबार को छोड़कर कंपनी के बाकी सभी बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिगरेट कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ में लगातार गिरावट देखी गई।

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में ITC का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा (कंपनी के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर 18.68 प्रतिशत घटकर 4168.40 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 5126.11 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 43.85 प्रतिशत बढ़कर 30,578.4 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 21,255.86 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च सालाना आधार पर 69.6 प्रतिशत बढ़कर 25,462.44 करोड़ रुपये के रहे। कंपनी का कहना है कि नए भू-राजनीतिक तनाव और ट्रेड में व्यवधानों के बीच ऑपरेशंस का माहौल अत्यधिक अनिश्चितता से भरा रहा। कच्चे तेल और इससे जुड़े उत्पादों की कीमतें ऊंची बनी रहीं, जबकि सप्लाई चेन में व्यवधान और उच्च माल भाड़ा लागत जारी रही।''

सिगरेट कारोबार का EBIT 27% डाउन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें