Happiest Minds share Price : CNBC-AWAAZ की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है। हैप्पिएस्ट माइंड्स (Happiest Minds) में ITC की सब्सिडियरी ITC इंफोटेक 22.1% हिस्सा खरीदेगी। ITC इंफोटेक प्रोमोटर अशोक सूटा (Ashok Soota) और प्रोमोटर ग्रुप से हिस्सा खरीदेगी। मर्जर के बाद ITC इंफोटेक की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी। डील पर खास बातचीत के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुडे़ हैप्पिएस्ट माइंड्स के MD वेंकटरमन नारायणन और को-चेयरमैन & CEO जोसेफ अनंतराजू। इस बातचीत के पहले आइए इस डील पर डाल लेते हैं एक नजर।
