ITD Cementation Shares: इजराइल और ईरान के बीच जंगी माहौल में दुनिया के अधिकतर शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव है। वहीं दूसरी तरफ कुछ शेयर ऐसे हैं जो और ऊपर चढ़ना चाहते हैं लेकिन अपर सर्किट ने उड़ान थाम दी। ऐसा ही एक शेयर है आईटीडी सीमेंटेशन (ITD Cementation) का जिसने एक साल में एक साल से भी कम समय में निवेशकों के पैसों को तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया है और आज की बात करें शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट 644.40 रुपये पर पहुंच गए। दस कारोबारी दिनों में यह शेयर दूसरी बार आज अपर सर्किट पर पहुंचा है।
