J Kumar Infraprojects Shares: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान से लड़ाई दो से तीन हफ्ते में बंद करने के संकेतों के साथ मिलकर NHAI से मिले करोड़ों के प्रोजेक्ट ने जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों को पंख लगा दिए। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के ज्वाइंट वेंचर को ₹2360 करोड़ का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट मिला तो निवेशक चहक उठे। शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी में शेयर 10% से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 7.18% की बढ़त के साथ ₹456.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.36% चढ़कर ₹470.35 तक पहुंच गया था।
कैसा प्रोजेक्ट मिला है J Kumar Infraprojects के ज्वाइंट वेंचर को?
जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इसके ज्वाइंट वेंचर J Kumar–SDPL को NHAI से ₹2360 करोड़ का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत महाराष्ट्र में बनने वाले वाधवन बंदरगाह तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चार लेन का एक्सप्रेसवे बनाना है जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे एनएच-48 पर वाधवन बंदरगाह से तावा गांव तक 32.18 किमी लंबा होगा। EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) बेसिस पर यह काम होगा और 30 महीने के भीतर पूरा करना है। कंपनी का कहना है कि यह रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शंस नहीं है। वाधवन पोर्ट की बात करें तो यह महाराष्ट्र में एक अहम इंफ्रा डेवलपमेंट है और इससे रीजनल लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट एफिसिएंसी को सहारा मिलने की उम्मीद है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को करारा शॉक दिया है। पिछले साल 10 जून 2025 को यह ₹764.00 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 ही महीने में यह 44.42% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹424.60 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।