Jainik Power IPO Listing: ₹110 का शेयर ₹82 पर लिस्ट, अपर सर्किट के बावजूद आईपीओ निवेशक तगड़े घाटे में

Jainik Power IPO Listing: जैनिक पावर एंड केबल्स वर्ष 2023 से एलुमिनियम वायर रॉड बना रही है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। आगे के निवेश की स्ट्रैटेजी तय करने से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 3:54 PM
Jainik Power IPO Listing: जैनिक पावर एंड केबल्स का ₹51.30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Jainik Power IPO Listing: एलुमिनियम वायर रॉड बनाने वाली जैनिप पावर एंड केबल के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। शेयर फिर रिकवर होकर अपर सर्किट पर पहुंचे लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक तगड़े घाटे में हैं। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल डेढ़ गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹110 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹82.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला और लिस्टिंग पर उनकी 25.45% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹86.10 (Jainik Power Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि फिर टूटकर यह नीचे आया और दिन के आखिरी में यह ₹82.60 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24.91% घाटे में हैं।

Jainik Power IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

जैनिक पावर एंड केबल्स का ₹51.30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-12 जून तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.01 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.13 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.08 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 46,63,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.99 करोड़ प्लांट लगाने, ₹5 करोड़ कर्ज चुकाने, ₹23.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Jainik Power and Cables के बारे में

मई 2011 में बनी जैनिक पावर एंड केबल्स वर्ष 2023 से एलुमिनियम वायर रॉड बना रही है। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी हरियाणा के सोनीपत में है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में होती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹15 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.02 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹9.24 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 128% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹352.38 करोड़ पर पहुंच गया।

Meesho IPO: मीशो का एक बड़ा काम पूरा, NCLT ने दे दी यह मंजूरी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।