Stock in Focus: वैगन बनाने वाली रेल कंपनी Titagarh Rail Systems को रेलवे मंत्रालय से ₹1,716.90 करोड़ का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। कंपनी को 4,955 BOXNHL वैगन बनाने और सप्लाई करने हैं।
Stock in Focus: वैगन बनाने वाली रेल कंपनी Titagarh Rail Systems को रेलवे मंत्रालय से ₹1,716.90 करोड़ का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। कंपनी को 4,955 BOXNHL वैगन बनाने और सप्लाई करने हैं।
यह ऑर्डर पहले से चल रहे कॉन्ट्रैक्ट के तहत दिया गया है। इसकी कीमत और बाकी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। नए ऑर्डर के बाद इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कुल वैगनों की संख्या बढ़कर 9,994 हो गई है।
पूरे कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू ₹10404
टीटागढ़ रेल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, अब पूरे कॉन्ट्रैक्ट की रिवाइज्ड वैल्यू ₹10,404.10 करोड़ हो गई है। अतिरिक्त ऑर्डर पूरा करने और वैगनों की डिलीवरी के लिए 222 दिन का समय दिया गया है। कंपनी को यह काम 7 जून 2027 तक पूरा करना है।
टीटागढ़ रेल के शेयरों का हाल
Titagarh Rail Systems के शेयर बुधवार को NSE पर शेयर 7.52% बढ़कर ₹702 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 10.69% टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने 21.37% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप
9.32 हजार करोड़ रुपये है।
क्या करती है कंपनी?
Titagarh Rail Systems रेलवे और मेट्रो के लिए अलग-अलग तरह के रेल कोच और वैगन बनाती है। कंपनी माल ढुलाई के वैगन, यात्री ट्रेन के कोच और मेट्रो से जुड़े रेल सिस्टम के कारोबार में है। रेलवे से मिला यह अतिरिक्त ऑर्डर उसके वैगन बिजनेस से जुड़ा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।