जेन स्ट्रीट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ सहयोग नहीं कर रही है। मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने 1 अगस्त को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेन स्ट्रीट के सर्वर्स इंडिया से बाहर हैं। एक्सेस ब्लॉक किया जा रहा है। बुक्स ऑफ अकाउंट्स भी इंडिया से बाहर मेंटेन किए जा रहे हैं, जबकि इंडिया के नियम के मुताबिक अकाउंट्स इंडिया में मेंटेन करना जरूरी है। बताया जाता है कि जेन स्ट्रीट के सिर्फ कुछ स्टॉफ इंडिया में हैं। ये भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। व्यक्ति ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।
