कल यानी की 1 फरवरी का देश का बहुप्रतीक्षित बजट 2023 पेश होगा। पूरी दुनिया में विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में पेश होने वाले बजट पर देश और दुनिया की निगाहें रहेंगी। इसके साथ ही अगले आम चुनावों के पहले ये देश का आखिरी पूर्ण बजट है लिहाजा हर वर्ग के लिए इसमें कुछ ना कुछ सौगात हो सकती है। वहीं कल ही जनवरी के लिए ऑटो बिक्री के आंकड़े भी पेश किये जायेंगे। माना जा रहा है कि जनवरी के ऑटो बिक्री आंकड़े अच्छे रहेंगे। इसमें पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल में अच्छी ग्रोथ दिख सकती है। हालांकि टू-व्हीलर सेगमेंट पर दबाव जारी रह सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता की रिपोर्ट में जानते हैं कैसे रह सकते है जनवरी के ऑटो बिक्री आंकड़े-
