Block Deal: बाजार खुलते ही बिक गई ₹1600 करोड़ की हिस्सेदारी, 7% टूटा शेयर, 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

JB Chemicals Shares: जेबी केमिकल्स के शेयरों में आज 27 मार्च को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के 90 लाख शेयरों की बिक्री हुई, जो इसकी कुल हिस्सेदारी का करीब 5.78 फीसदी है। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 7% तक गिर गया। ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
KKR ने जुलाई 2020 में JB Chemicals में 54% हिस्सेदारी ₹3,100 करोड़ में खरीदी थी

JB Chemicals Shares: जेबी केमिकल्स के शेयरों में आज 27 मार्च को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के 90 लाख शेयरों की बिक्री हुई, जो इसकी कुल हिस्सेदारी का करीब 5.78 फीसदी है। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 7% तक गिर गया। मनीकंट्रोल को कई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ब्लॉक डील के जरिए ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। KKR ने लगभग 20 करोड़ डॉलर (भारतीय रुपये में 1,660 करोड़) के बेस साइज के साथ इस ब्लॉक डील को लॉन्च किया था।

सुबह 9:20 बजे के करीब, JB Chemicals के शेयर NSE पर 1,597.05 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। शेयर अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस से 6.5% नीचे था। यह पिछले चार सालों में इस स्टॉक में आई सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट है।

एक इंडस्ट्री सूत्र के मुताबिक, "थोड़े समय पहले ही ब्लॉक डील शुरू की गई है और इसमें करीब 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना है। इसके अलावा 3.5 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है, जिसकी कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) है।"


इस ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस ₹1,625 प्रति शेयर रखा गया है। इस डील में Kotak Mahindra Capital, Jefferies, IIFL Capital और Avendus Capital इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर रहे हैं।

KKR की JB केमिकल्स में हिस्सेदारी

केकेआर ने जेबी केमिकल्स में Tau Investments Holdings PTE Ltd के जरिए निवेश किया है। यह KKR द्वारा मैनेज किए गए फंड्स की एक सहयोगी फर्म है और इसके पास JB Chemicals की 53.66% हिस्सेदारी है।

KKR पहले भी कर चुका है एग्जिट की कोशिश

KKR ने इस साल की शुरुआत में JB Chemicals से पूरी तरह बाहर निकलने के लिए रणनीतिक निवेशकों और प्राइवेट इक्विटी फर्मों से बातचीत की थी। हालांकि, वैल्यूएशन मिसमैच के कारण कोई सौदा नहीं हो सका था। बता दें कि KKR ने जुलाई 2020 में JB Chemicals में 54% हिस्सेदारी ₹3,100 करोड़ में खरीदी थी।

यह भी पढ़ें-  Tata Motors Shares: ट्रंप के नए ऐलान से बिखरा टाटा मोटर्स का शेयर, 7% टूटा भाव, JLR पर पड़ सकता है सीधा असर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।