JBM Auto Stock Split: जेबीएम ऑटो लिमिटेड के बोर्ड ने आज 28 अक्टूबर को स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू के अपने एक इक्विटी शेयर को ₹1 की फेस वैल्यू के दो शेयरों में विभाजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा भी की है। कंपनी के शेयरों में आज 3.54 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1516 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 17,926 करोड़ रुपये है।
