Get App

Amazon के बिकेंगे 2.5 करोड़ शेयर, फाउंडर जेफ बेजोस की होगी ₹41,700 करोड़ की कमाई

एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस (Jeff Bezos) कंपनी में करीब 5 अरब डॉलर (करीब 41,700 करोड़) के शेयर बेचने वाले हैं। इस बिक्री के बाद जेफ बेजोस की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 8.8 फीसदी पर आ जाएगी। शेयर बिक्री की खबर से Amazon के शेयर बुधवार को 1.21 फीसदी गिरकर 197.59 डॉलर पर आ गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 1:13 PM
Amazon के बिकेंगे 2.5 करोड़ शेयर, फाउंडर जेफ बेजोस की होगी ₹41,700 करोड़ की कमाई
Jeff Bezos 214.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं

एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कंपनी के 2.5 करोड़ शेयरों को बेचने की योजना बनाई है। इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 5 अरब डॉलर (करीब 41,700 करोड़ रुपये) है। इस बिक्री के बाद जेफ बेजोस की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी में हिस्सेदारी घटकर 8.8 फीसदी पर आ जाएगी। बेजोस की ओर से शेयर बेचे जाने की खबर के बाद बुधवार को Amazon के शेयर 1.21 फीसदी गिरकर 197.59 डॉलर पर आ गए। इससे एक दिन पहले ही शेयर ने 200.43 डॉलर का अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ था। इस साल अबतक Amazon के शेयरों में करीब 30 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

इससे पहले फरवरी में भी जेफ बेजोस ने Amazon में करीब 8.5 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। उन्होंने यह बिक्री 2023 में शेयर में 80 फीसदी की तेजी आने के बाद की थी। फोर्ब्स के मुताबिक, बेजोस 214.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन के फाउंडर भी हैं, जिसने मई में 6 लोगों की टीम को अंतरिक्ष के छोर पर भेजा था।

एमेजॉन के मार्च तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहे थे। कंपनी ने बताया कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल पर काफी जोर दिया है, जिसका उसका फायदा मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में एडम सेलिप्स्की की जगह मैट गार्मन को अपने क्लाउड कंप्यूटिंग यूनिट के हेड के रूप में नियुक्त किया है।

बेजोस एक रणनीतिक फैसले के तहत अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य शायद उनके इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में विविधता लाना, ब्लू ओरिजन सहित उनके दूसरे नए वेंचर्स को सपोर्ट करना और परोपकारी कार्यों के लिए फंडिंग जुटाना हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें