Jewellery Stocks Crash : 11 मई को टाइटन,सेंको गोल्ड और दूसरे ज्वेलरी स्टॉक्स में 10% तक की गिरावट आई है। यह गिरावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आई,जिसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा को टालने जैसे उपायों का सुझाव दिया था। पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत पर ज़ोर देते हुए,मोदी ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा टालने की अपील की। उन्होंने कहा,"हमें किसी भी तरह से विदेशी मुद्रा बचानी होगी" और साथ ही यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पेट्रोल और उर्वरकों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि जब सप्लाई चेन पर दबाव पड़ता है,तो स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
