जियो फाइनेंशियल अब बीमा सेक्टर में करेगी एंट्री, आलियांज के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर का किया ऐलान

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बुधवार 22 अप्रैल को बताया कि उसने एलियांज यूरोप (Allianz Europe) के साथ 50:50 हिस्सेदारी में एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी खोलने के लिए समझौता किया है। इस साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां भारत के जनरल इंश्योरेंस बाजार में प्रवेश करेंगी। इस कदम से जियो फाइनेंशियस की फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में मौजूदगी और मजबूत होगी

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
जियो फाइनेंशियल और एलियांज, लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए भी एक बाइंडिंग एग्रीमेंट पर काम कर रही हैं

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बुधवार 22 अप्रैल को बताया कि उसने एलियांज यूरोप (Allianz Europe) के साथ 50:50 हिस्सेदारी में एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी खोलने के लिए समझौता किया है। इस साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां भारत के जनरल इंश्योरेंस बाजार में प्रवेश करेंगी। इस कदम से जियो फाइनेंशियस की फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में मौजूदगी और मजबूत होगी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि यह ज्वाइंट वेंचर जरूरी कानूनी और नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद अपना कारोबार शुरू करेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह ट्रांजैक्शन किसी रिलेटेड पार्टी के साथ नहीं है।

जुलाई 2025 की घोषणा को मिली औपचारिक मंजूरी

यह समझौता उस साझेदारी को औपचारिक रूप देता है, जिसकी घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में की गई थी। उस समय दोनों कंपनियों ने जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में में बराबर के मालिकाना हक वाले ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट साइन की थी।


हालांकि अभी का ऐलान सिर्फ जनरल इंश्योरेंस से जुड़ा है, लेकिन कंपनियों ने कहा कि वे लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रही हैं।

डिजिटल ताकत और ग्लोबल एक्सपर्टीज का मेल

संयुक्त बयान में कंपनियों ने कहा कि यह साझेदारी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन और वितरण क्षमता को एलियांज यूरोप की ग्लोबल अंडरराइटिंग और रिस्क मैनेजमेंट विशेषज्ञता के साथ जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य भारत के कम-प्रवेश वाले इंश्योरेंस बाजार में बड़े अवसरों का लाभ उठाना है।

कई तरह के बीमा प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे

यह नया ज्वाइंट वेंचर व्यक्तियों और कंपनियों के लिए अलग-अलग तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पेश करेगा, जिनमें जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस दोनों शामिल होंगे।

मुकेश अंबानी का बयान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि यह पार्टनरशिप ग्रुप की जरूरी सेवाओं तक पहुंच को आम लोगों तक पहुंचाने की पुरानी सोच को दिखाती है। उन्होंने इंश्योरेंस को फाइनेंशियल सिक्योरिटी का आधार बताया और कहा कि यह वेंचर डिजिटल चैनलों के जरिए बड़े पैमाने पर सरल, आसानी से मिलने वाले और सस्ते सॉल्यूशन देने पर फोकस करेगा।

वहीं एलियांज SE के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, ओलिवर बेट ने कहा कि यह साझेदारी एलियांज के ग्लोबल अनुभव के साथ-साथ जियो की डिस्ट्रीब्यूशन ताकत का फायदा उठाएगा, ताकि भारत के लिए एक “नया इंश्योरेंस मॉडल” बनाया जा सके, जो कस्टमर-सेंट्रिसिटी और इनक्लूसिव ग्रोथ पर फोकस करेगा।

पहले ही शुरू हो चुका है रीइंश्योरेंस बिजनेस

यह नया कदम दोनों कंपनियों की इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ी योजनाओं को भी आगे बढ़ाता है। उनका री-इंश्योरेंस बिजनेस पहले ही शुरू हो चुका है, जो इस बात का संकेत है कि वे धीरे-धीरे पूरे इंश्योरेंस सेक्टर में प्रवेश कर रहे हैं और अब डायरेक्ट इश्योरेंस की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Tech Layoffs: तीन ही महीने में 73200 एंप्लॉयीज की छुट्टी, अब Snap-Meta समेत इन कंपनियों में भी हो रही तैयारी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।