Jio Platforms बनी IPO के वक्त $100 अरब वैल्यूएशन पार करने वाली दुनिया की चौथी फाउंडर-लेड कंपनी

Jio Platforms का IPO 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। इसे 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं, जिसमें एंकर इनवेस्टर्स की मांग भी शामिल है। इश्यू के लिए रिकॉर्ड 1.34 करोड़ आवेदन हासिल हुए

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jio Platforms के शेयर NSE और BSE पर 21.36 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹1358 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स, फाउंडर के नेतृत्व वाली दुनिया की चौथी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे उसके IPO के समय 100 अरब डॉलर से अधिक की वैल्यूएशन हासिल हुई। इस मामले में इसका नंबर मेटा, अलीबाबा और SpaceX के बाद आता है। जियो का ₹30,213 करोड़ का IPO इश्यू साइज के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा IPO रहा। 28 अक्टूबर को इसके शेयर NSE और BSE पर 21.36 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹1358 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए।

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 70.55 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.72 गुना, एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 2.93 गुना और शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.60 गुना भरा। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर बुक में 212 एंकर निवेशकों से 8,109.85 करोड़ रुपये जुटाए थे।

मेटा, अलीबाबा और SpaceX की IPO के वक्त कितनी थी वैल्यूएशन


मार्क जुकरबर्ग की मेटा को पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। कंपनी मई 2012 में नैस्डैक (Nasdaq) पर लिस्ट हुई थी। इसके IPO के तहत इश्यू प्राइस 38 डॉलर प्रति शेयर था। इसके बेसिस पर कंपनी की वैल्यूएशन 104 अरब डॉलर आंकी गई थी। IPO के जरिए मेटा ने 16 अरब डॉलर जुटाए थे। यह इश्यू उस समय अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा IPO था। पहले कारोबारी दिन मेटा का शेयर 38.23 डॉलर पर बंद हुआ था।

जैक मा की अलीबाबा सितंबर 2014 में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर लिस्ट हुई। इसका IPO 68 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर आया था। इसके बेसिस पर कंपनी की वैल्यूएशन 168 अरब डॉलर आंकी गई। इस IPO से 21.8 अरब डॉलर जुटाए गए, जो उस समय किसी टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड था। पहले कारोबारी दिन, शेयर 92.70 डॉलर पर बंद हुआ था, जो IPO प्राइस से 36% अधिक था। इससे अलीबाबा का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 228.5 अरब डॉलर हो गया।

एलॉन मस्क की स्पेसएक्स जून 2026 में नैस्डैक पर लिस्ट हुई थी। इसके IPO के तहत इश्यू प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर था। इस कीमत के आधार पर कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 1.77 लाख करोड़ डॉलर आंकी गई। स्पेसएक्स IPO 75 अरब डॉलर का था। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। बाद में, अंडरराइटर्स ने अपने पूरे 'ओवरअलॉटमेंट ऑप्शन' का इस्तेमाल किया, जिससे कुल जुटाई गई राशि बढ़कर 85.7 अरब डॉलर हो गई।

Jio Share Price Live Updates

Jio Platforms IPO को मिली ₹7.5 लाख करोड़ से ज्यादा की मांग

Jio Platforms IPO साइज के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा IPO रहा। इसे 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं, जिसमें एंकर इनवेस्टर्स की मांग भी शामिल है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, इस इश्यू के लिए रिकॉर्ड 1.34 करोड़ आवेदन हासिल हुए। यह IPO लॉन्च होने के 95 मिनट के अंदर ही फुली सब्सक्राइब हो गया। फाइनल इश्यू प्राइस ₹1119 प्रति शेयर था।

Disclaimer:मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।