अगले चार से पांच सालों में Jio Platforms का मार्केट कैपिटलाइजेशन दोगुना होकर ₹20 लाख करोड़ हो सकता है, जिसकी वजह कमाई में तेज बढ़ोतरी रह सकती है। यह बात DRChoksey Finserv के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने कही है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोकसी का कहना है कि IPO पर ₹10 लाख करोड़ का मार्केट कैप, चार से पांच साल बाद ₹20 लाख करोड़ का मार्केट कैप हो जाना, बिल्कुल मुमकिन है।"
चोकसी का यह भी मानना है कि Jio Platforms की लिस्टिंग भारतीय कैपिटल मार्केट के लिए एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है, जिसमें और बड़ी कंपनियां स्टॉक मार्केट में आएंगी और बड़े इनवेस्टर्स को आकर्षित करेंगी। जियो का ₹30,213 करोड़ का IPO इश्यू साइज के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा IPO रहा। यह 22.19 गुना भरा। 28 अक्टूबर को कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 21.36 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹1358 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए।
चोकसी ने जियो को मुख्य रूप से एक ऐसा प्लेटफॉर्म बताया जो मोबाइल यूजर्स, घरों और एंटरप्राइजेज को डिजिटल एप्लिकेशंस उपलब्ध कराता है। यह इसे रिलायंस के डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग बिजनेस से अलग करता है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल फर्म बन गई है। मार्केट कैप ने दिन में ₹12.6 लाख करोड़ के आंकड़े को छुआ।
4-5 सालों में जियो प्लेटफॉर्म्स बन जाएगी बड़ी कंज्यूमर-फेसिंग टेक्नोलॉजी कंपनी
एलिक्सिर इक्विटीज के डायरेक्टर दीपन मेहता का कहना है कि रिलायंस ग्रुप की कई पीढ़ियों तक ग्रोथ बनाए रखने की क्षमता एक खास ताकत रही है। उन्हें उम्मीद है कि अगले चार से पांच सालों में जियो प्लेटफॉर्म्स टेलीकॉम से आगे बढ़कर एक बड़ी कंज्यूमर-फेसिंग टेक्नोलॉजी कंपनी बन जाएगी। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस ड्राइविंग और डेटा सेंटर्स में मौके होंगे। मेहता का मानना है कि जियो का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उसे उभरती टेक्नोलॉजी से फायदा उठाने में मदद कर सकता है। लेकिन टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रहे बदलावों से लंबे समय के अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।
Disclaimer:मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।