इस पार्टी में शामिल तो हों, लेकिन दरवाजे के करीब रहें खड़े, बाजार में एक तेज करेक्शन का खतरा : अनुज सिंघल

अनुज का मानना है कि बाजार में एक तेज करेक्शन का खतरा बना हुआ है। इतनी तेजी के बाजार में FIIs की बड़ी लॉन्ग पोजिशन ठीक नहीं है। लॉन्ग पोजिशन को हेज करने के साथ स्टॉपलॉस को ट्रेल करते रहें। मिडकैप के मुकाबले लार्ज कैप शेयरों में अभी भी बेहतर वैल्युएशन है

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,200-24,298 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,400-24,500 पर है।

बाजार में अब क्या हो स्ट्रैटेजी? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स की आज जोरदार तेजी के साथ शुरुआत हुई है। बाजार एक पैराबोला दौर से गुजर रहे हैं। बाजार में भाग लेने वालों को सलाह है कि वे बाजार की इस पार्टी में शामिल रहें, लेकिन दरवाजे के करीब खड़े रहें। बाजार में एक तेज करेक्शन का खतरा बना हुआ है। इतनी तेजी के बाजार में FIIs की बड़ी लॉन्ग पोजिशन ठीक नहीं है। FIIs की शॉर्ट पोजिशन 80 फीसदी के ऊपर रहने पर अमूमन बाजार में बड़ी तेजी आती है। बाजार में कुछ गलत होने का रिस्क दिख रहा है। ट्रेंड के बेहद मजबूत होने की वजह से ये शॉर्ट करने का बाजार नहीं है। लॉन्ग पोजिशन को हेज करने के साथ स्टॉपलॉस को ट्रेल करते रहें। मिडकैप के मुकाबले लार्ज कैप शेयरों में अभी भी बेहतर वैल्युएशन है।

निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,200-24,298 (वीकली ऑप्शंस आधारित) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,400-24,500 (मंथली ऑप्शंस आधारित) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,050-24,100 (ऑप्शंस आधारित) पर और बड़ा सपोर्ट 23,985-24,000 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। मौजूदा लॉन्ग के लिए ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 23,992 पर रखें। खरीदारी का जोन 24,150-24,200 और लॉन्ग बढ़ाने का जोन 24,050-24,150 है। सभी लॉन्ग सौदों के लिए सख्त स्टॉप लॉस 23,992 पर रखें। 24,200 पार ना हो पाए तभी शॉर्ट करें, स्टॉप लॉस दिन के शिखर पर रखें।


Global market : गिफ्ट निफ्टी से बाजार के लिए अच्छे संकेत, मिडिल ईस्ट संकट से क्रूड में उबाल

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

आज फिन निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। बैंक निफ्टी नई तेजी के संकेत दे रहा है। 3 दिन के कंसोलिडेशन के बाद मूविंग एवरेज करीब आए हैं। बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 52,700-52,800 (ऑप्शंस आधारित) पर और बड़ा रजिस्टेंस 53,150-53,200 (ऑल टाइम हाई) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 52,400-52,500 (ऑप्शंस आधारित) पर और बड़ा सपोर्ट: 52,150-52,200 (कल का निचला स्तर) पर है। इसकी खरीदारी का जोन 52,300-52,500 है। इसके लिए स्टॉप लॉस 52,150 पर रखें। 52,800 पार ना हो पाए तभी शॉर्ट करें। स्टॉप लॉस दिन का शिखर रखें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।