बाजार में अब क्या हो स्ट्रैटेजी? इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स की आज जोरदार तेजी के साथ शुरुआत हुई है। बाजार एक पैराबोला दौर से गुजर रहे हैं। बाजार में भाग लेने वालों को सलाह है कि वे बाजार की इस पार्टी में शामिल रहें, लेकिन दरवाजे के करीब खड़े रहें। बाजार में एक तेज करेक्शन का खतरा बना हुआ है। इतनी तेजी के बाजार में FIIs की बड़ी लॉन्ग पोजिशन ठीक नहीं है। FIIs की शॉर्ट पोजिशन 80 फीसदी के ऊपर रहने पर अमूमन बाजार में बड़ी तेजी आती है। बाजार में कुछ गलत होने का रिस्क दिख रहा है। ट्रेंड के बेहद मजबूत होने की वजह से ये शॉर्ट करने का बाजार नहीं है। लॉन्ग पोजिशन को हेज करने के साथ स्टॉपलॉस को ट्रेल करते रहें। मिडकैप के मुकाबले लार्ज कैप शेयरों में अभी भी बेहतर वैल्युएशन है।
