अमेरिकी मल्टीनेशनल बैंक JP मॉर्गन चेज ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के साथ FPI नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा एक मामला सुलझा लिया है। इसके लिए बैंक ने सेटलमेंट चार्जेस के तौर पर 34.42 लाख रुपये का भुगतान किया। सेबी का कहना है कि बैंक ने खुद से (suo-motu) SEBI के पास सेटलमेंट के लिए आवेदन दायर किया था। इस आवेदन में बैंक ने प्रस्ताव दिया था कि वह तथ्यों और कानूनी निष्कर्षों को न तो स्वीकार करेगा और न ही उनका खंडन करेगा, और इस आधार पर मामले को सुलझाना चाहता है।
