इंडियन मार्केट्स में अगले कुछ सालों में बड़ा विदेशी निवेश आने वाला है। जेपी मॉर्गन के जेम्स सुलिवन ने यह उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में इंडिया में 100 अरब डॉलर के निवेश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इंडिया में अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी है। इंडिया को सप्लाई-चेन रिलोकेशन का भी फायदा मिलेगा। इंडिया में निवेश करने के मामले में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछड़ गए हैं।
