Banking Stocks: ये बैंकिंग शेयर भर देंगे झोली, लेकिन जेपीमॉर्गन ने इन रिस्क को लेकर किया सावधान

Banking Stocks: आज निफ्टी बैंक 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। बैंकों के लिए पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 मिली-जुली रही। अब चुनावी नतीजे आ चुके हैं और मोदी सरकार फिर बनने जा रही है। ऐसे में वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन के एनालिस्ट्स ने एक बार फिर बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर अपना भरोसा दिखाया है लेकिन ये रिस्क भी बताए हैं

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 12:45 PM
आज निफ्टी बैंक 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और अधिकतर सरकारी और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही है।

Banking Stocks: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन के एनालिस्ट्स ने एक बार फिर बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों पर अपना भरोसा दिखाया है। जेपीमॉर्गन ने आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बैंकिंग शेयरों पर फिर दांव लगाया है। ब्रोकरेज का मानना है कि चुनावी नतीजे से पॉलिसी में कुछ खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इनके अलावा ब्रोकरेज ने बंधन बैंक और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स जैसे माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (MFI)) पर भी फोकस बढ़ाया है। जेपीमॉकर्गन ने अपने हालिया नोट में लिखा है कि अब कैपिटल एक्सपेंडिचर और परिवारों के बचत से निवेश के बदलते रुख के दो थीम के अलावा एक और थीम इंवर्टेड के रिकवरी जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि शहरों के ऊपर गांव।

बैंकों के सामने रिस्क क्या हैं?

जेपीमॉर्गन के एनालिस्ट्स के मुताबिक फाइनेंस सेक्टर के लिए CASA (करंट एंड सेविंग्स अकाउंट्स) की सुस्त ग्रोथ सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। बैंकों को नेट इंटेरेस्ट मार्जिन के साथ ग्रोथ को बैलेंस करने की जरूरत पड़ेगी। सरकारी बैंकों की बात करें तो इन पर कृषि लोन को सपोर्ट करने का दबाव रहेगा लेकिन एनालिस्ट्स का मानना है कि नई सरकार के शुरुआती वर्षों में ऐसा होने के आसार नहीं हैं।


मिली-जुली रही मार्च तिमाही

बैंकों के लिए पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2024 मिली-जुली रही। ऑपरेशनल प्रॉफिटेबिलिटी हेल्दी रही और एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ। हालांकि बैंकों के लिए मार्च तिमाही हर मोर्चे पर अच्छी नहीं रही और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) में गिरावट का रुझान जारी रहा। यील्ड्स या तो लगभग फ्लैट रहे या तिमाही आधार पर उनमें थोड़ी ही तेजी आई। बैंकिंग शेयरों की बात करें तो आज निफ्टी बैंक 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और अधिकतर सरकारी और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही है।

करोड़ो के ऑर्डर पर Wipro के शेयरों में 5% का उछाल, लेकिन ब्रोकरेज इस कारण दे रहे बेचने की सलाह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।