करोड़ों के ऑर्डर पर Wipro के शेयरों में 5% का उछाल, लेकिन ब्रोकरेज इस कारण दे रहे बेचने की सलाह

Wipro Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो को कम्यूनिकेश सर्विस मुहैया कराने वाली अमेरिका की एक दिग्गज कंपनी से 50 करोड़ डॉलर (4172.98 करोड़ रुपये) का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसका खुलासा ही शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई। ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते विप्रो के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि ब्रोकरेज इसे लेकर कुछ खास पॉजिटिव नहीं हैं

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 4:54 PM
Wipro को अमेरिकी कंपनी से 5 साल के लिए 50 करोड़ डॉलर का तगड़ा ऑर्डर मिला तो शेयर 5 फीसदी से अधिक उछल गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Wipro Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो को कम्यूनिकेश सर्विस मुहैया कराने वाली अमेरिका की एक दिग्गज कंपनी से 50 करोड़ डॉलर (4172.98 करोड़ रुपये) का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसका खुलासा ही शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई। ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते विप्रो के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली की लेकिन भाव अधिक नीचे नहीं आ पाए। आज यह 5.09 फीसदी की बढ़त के साथ 484.45 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.48 फीसदी उछलकर 486.25 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था।

    लेकिन Wipro को मिले ऑर्डर पर ब्रोकरेज नहीं पॉजिटिव

    विप्रो को अमेरिकी कंपनी से 5 साल के लिए 50 करोड़ डॉलर का तगड़ा ऑर्डर मिला तो शेयर 5 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके बावजूद ब्रोकरेज इसमें निवेश को लेकर पॉजिटिव नहीं है। हालांकि ऑर्डर मिला है, इसे ब्रोकरेज पॉजिटिव मान रहा है।


    वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का कहना है कि खर्चों में कटौती के इस माहौल में विप्रो को तगड़ा ऑर्डर मिलना बहुत अच्छा है लेकिन पियर्स के मुकाबले नियर टर्म में विप्रो की ग्रोथ सुस्त रह सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक जब तक ग्रोथ का अंतर कम नहीं होता है, P/E मल्टीपल गैप बड़ा बना रहेगा। इस वजह से ब्रोकरेज ने इसकी अंडरवेट रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 421 रुपये पर फिक्स किया गया है। एक और ब्रोकरेज इनवेस्टेक का मानना है कि इस डील के हासिल करने से वित्त वर्ष 2025 में विप्रो का रेवेन्यू 1 फीसदी और बढ़ सकता है। इस कारण ब्रोकरेज ने 60 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे सेल रेटिंग दी है।

    नए सीईओ की अगुवाई में विप्रो को मिली बड़ी डील

    यह सौदा इसलिए भी अहम है क्योंकि विप्रो के नए सीईओ श्रीनिवास पल्लिया की अगुवाई में कंपनी ने पहला बड़ा सौदा हासिल किया है। उन्होंने थिएरी डेलापोर्टे के पद छोड़ने के बाद 6 अप्रैल को सीईओ का काम संभाला था। वहीं मार्च 2024 के बाद से यह कंपनी के लिए दूसरा बड़ा सौदा है। अप्रैल में विप्रो ने नोकिया के साथ एक सौदा किया था। हालांकि नोकिया के साथ सौदा कितना बड़ा है, इसका खुलासा नहीं हो पाया। इस सौदे के तहत विप्रो नोकिया के एंप्लॉयी सर्विस डेस्क पर काम करेगी और दुनिया भर में इसके एंप्लॉयीज को रियल टाइम आईटी सपोर्ट देगी।

    TBI Corn IPO Listing: लिस्टिंग पर ही आईपीओ निवेशकों के पैसे डबल, धांसू एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।