बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास

Apollo Hospitals के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 6839 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Apollo Hospitals के शेयर में 7000-7050 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 6760 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Prakash Pipes पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 573 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज शेयर बाजार में लीकर शेयर झूमते हुए दिखाई दिये। इसमें GM Breweries, Radico Khaitan, UBL और United Spirits के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस के शेयर बढ़त पर कारोबार करते नजर आये। जबकि रिलायंस, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट पर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जेएसपीएल, अपोलो हॉस्पिटल्स, गोदरेज कंज्यूमर और प्रकाश पाइप्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः JSPL

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि जेएसपीएल के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 980 के स्ट्राइक वाली कॉल 9.40 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 12-16 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Apollo Hospitals Future


    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से अपोलो हॉस्पिटल्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 7000-7050 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 6760 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 6839 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चमत्कार शेयरः Godrej Consumers

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में गोदरेज कंज्यूमर पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1436 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1409 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1485 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Prakash Pipes

    Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज प्रकाश पाइप्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 573 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।