JSW Steel Q4 Results: मार्च तिमाही में 19243 करोड़ रुपये प्रॉफिट, डिविडेंड का ऐलान

JSW Steel Q4 Results: JSW Steel का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 51,180 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में प्रॉफिट में बड़ी वृद्धि की वजह वन-टाइम गेन है। कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Bhushan Power और स्टील लिमिटेड के स्टील ऑपरेशन को JSW JFE Steel को बेचा है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
14 मई को कंपनी का शेयर 1.85 फीसदी चढ़कर 1,298.50 रुपये पर बंद हुआ।

JSW Steel Q4 Results: जेएसडब्ल्यू स्टील ने 14 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 19,243 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 1,501 करोड़ रुपये था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 7.10 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है।

मार्च तिमाही में ज्यादा प्रॉफिट में वन-टाइम गेन का हाथ 

JSW Steel का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 51,180 करोड़ रुपये रहा। मार्च तिमाही में प्रॉफिट में बड़ी वृद्धि की वजह वन-टाइम गेन है। कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Bhushan Power और स्टील लिमिटेड के स्टील ऑपरेशन को JSW JFE Steel को बेचा है। यह एक ज्वाइंट वेंचर है, जिसमें जापान की कंपनी JFE Steel की हिस्सेदारी है।


रेवेन्यू और EBITDA उम्मीद से ज्यादा

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और ऑपरेटिंग मार्जिन एनालिस्ट्स की उम्मीद से ज्यादा रहा। इसमें स्टील की कीमतों में इजाफा और बेहतर ऑपरेशन का हाथ है। कंपनी का EBITDA साल दर साल आधार पर 40.7 फीसदी बढ़कर 8,634 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,135 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड के लिए 7 जुलाई रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख 7 जुलाई, 2026 तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख को जिन इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी के बोर्ड ने 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्लान को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके लिए रेगुलेटर्स और शेयरहोल्डर्स के एप्रूवल जरूरी होंगे।

यह भी पढ़ें: Tata Motors PV Q4 Results: टाटा की कंपनी को ₹5783 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

15 मई को शेयरों पर दिखेगा नतीजों का असर

जेएफई स्टील ने ज्वाइंट वेंचर में शुरुआत में करीब 7.875 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी का ओडिशा के संबलपुर में मुख्य ऑपरेशंस है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। 14 मई को कंपनी का शेयर 1.85 फीसदी चढ़कर 1,298.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों पर 15 मई को नतीजों का असर दिखेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।